फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I got the human body after listening to the call of my soul: Sadhvi Devesha

अंतरात्मा की पुकार सुनकर मिला है मानव तन : साध्वी देवेशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
I got the human body after listening to the call of my soul: Sadhvi Devesha
- साध्वी देवेशा ने सुनाया रुक्मिणी विवाह प्रसंग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से श्री रामचरितमानस स्कूल में आयोजित श्री कृष्ण कथा में साध्वी देवेशा भारती ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि रुक्मिणी, आत्मा तो कृष्ण परमात्मा का प्रतीक है। एक आत्मा चौरासी लाख योनियों का भ्रमण करने के बाद मानुष तन को धारण करती है। अंतरात्मा पुकारती है कि मुझे प्रभु मिल जाएं। यही पुकार सुनकर ही मानव का तन मिला है।

उन्होंने कहा कि इंसान मन के पीछे लगकर भगवान से दूर हो गया। मन की इच्छाओं को पूर्ण करने में वह दिन रात प्रयासरत है कभी भी विचार नहीं करता कि वह इस संसार में क्यों आया है। इन सभी प्रश्नों का जवाब एक इंसान को तभी मिलेगा जब उसके जीवन में गुरु का आगमन होगा क्योंकि मात्र गुरु ही हैं जो इंसान की अंतर आत्मा का मिलन भगवान से कराते हैं। जिस भगवान की इंसान अर्चना करता है वह भगवान जानने का विषय है। परंतु एक जिज्ञासु परमात्मा को मानता है लेकिन परमात्मा मानने का नहीं जानने का विषय है। भगवान एक रहस्य है, भेद है और इस भेद का उद्घाटन एक गुरु करते हैं।
विज्ञापन

जीवन में जब संत सद्गुरु का आगमन होता है सद्गुरु हमारे मस्तिष्क पर हाथ रखते हैं और दोनों भृगुटियों के मध्य स्थित तीसरी आंख को खोलते हैं और फिर एक जिज्ञासु अपने घट के भीतर उसे परमात्मा का दर्शन करता है इसके बाद शाश्वत भक्ति शुरू होती है। कथा के दौरान साध्वी बहनों ने भजनों का गायन कर सबको आनंदित किया कथा का समापन प्रभु की मंगल आरती से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed