फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I am a daughter of Kashmir, I lost my parents due to terrorism in my childhood: Renu Bhatia

मैं कश्मीर की बेटी, बचपन में आतंक के कारण खोए माता-पिता : रेणू भाटिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
I am a daughter of Kashmir, I lost my parents due to terrorism in my childhood: Renu Bhatia
- लेफ्टिनेंट के परिवार से मिल महिला आयोग की अध्यक्ष हुईं भावुक
विज्ञापन

- कहा, सरकार आतंकवादियों को नहीं छोड़ेगी, अब उनका अंत निश्चित है
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि वह भी कश्मीर की बेटी हैं और बचपन में उन्होंने भी आतंकवाद का दर्द झेला है। बचपन में अपने माता-पिता को खोने का दर्द वह आज भी नहीं भूल पाई हैं। वे लेफ्टिनेंट विनय के परिवार के दर्द को अच्छे से समझती हैं।

वे शुक्रवार को लेफ्टिनेंट के घर पहुंचीं। उन्होंने परिवार से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया। व्यथा सुनकर वह भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रेणु भाटिया ने कहा कि आज भी बेटियां आतंकवाद का शिकार हो रही हैं, अब इसे बंद करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अपील करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सरकार आतंकवादियों को नहीं छोड़ेगी और अब उनका अंत निश्चित है। उन्होंने लेफ्टिनेंट के पिता और दादा से मुलाकात में कहा कि महिला आयोग के दरवाजे उनके परिवार के लिए हमेशा खुले रहेंगे। उन्होंने विनय की मां से कहा कि उनकी बेटी जब भी चाहे महिला आयोग से जुड़ सकती है और उसे पूरा सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed