फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hurriedly changed the opening of Nandigram

आनन-फानन में बदला नंदी ग्राम का उद्घाटन कार्यक्रम

Fri, 30 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 30 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन

शहर के बेसहारा पशुओं के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए नंदी ग्राम का उद्घाटन कार्यक्रम आनन-फानन में बदल गया। पहले यह उद्घाटन मेयर रेणु बाला गुप्ता को करना था, लेकिन यह स्थगित कर दिया गया। अब नए शेड्यूल के अनुसार महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज इसका उद्घाटन करेंगे, जो चर्चा का विषय बना है।। गौरतलब है कि बुधवार को नगर निगम की मेयर को गांव फूसगढ़ में बन रहे नंदी ग्राम का उद्घाटन करना था।

विज्ञापन


बाकायदा निगम का अमला और मेयर वार्ड नंबर पांच में पहुंच भी गए थे, लेकिन अचानक कार्यक्रम में फेरबदल किया गया। बता दें कि इसके लिए मेयर के नाम का उद्घाटन शिलापट्ट भी तैयार कर लिया था। ऐसे में अचानक कार्यक्रम को स्थगित करने को लेकर कई तरह की अटकलेें लगाई जा रही हैं। हालांकि, कार्यक्रम स्थगित करने के पीछे नंदी ग्राम का अधूरा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि अब इस नंदी ग्राम का शुभारंभ सीएम मनोहर लाल या फिर स्वामी ज्ञानानंद महाराज करेंगे। इसके लिए निगम ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। एक नवंबर को सीएम मनोहर लाल करनाल आ रहे हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दिन इस प्रोजेक्ट को शुरू करेंगे। वहीं निगम की आयुक्त सुमेधा कटारिया का कहना है कि सीएम और स्वामी ज्ञानानंद से इसके शुभारंभ की कोशिश हैं। अभी कंफर्म कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एकड़ में हुआ है तैयार
निगम के प्रस्ताव के अनुसार बेसहारा पशुओं के लिए शेड बनाए जाने हैं, साथ ही इसकी देखरेख आदि के लिए स्टाफ तैनात किया जाएगा। बताया जाता है कि निगम ने एक एकड़ में शेड बना लिए हैं, लेकिन अभी कुछ खामियां रह गई हैं। इनको जल्द ही पूरा किया जाना है। निगम की ओर से इस प्रोजेक्ट पर लाखों रुपये खर्च किया जाएगा। इसके लिए पशुओं के रखरखाव के लिए भी प्रति माह से चार से पांच लाख रुपये का खर्च आएगा।

शहर में हैं 1800 बेसहारा पशु
निगम के अनुसार शहर में इस समय करीब 1800 बेसहारा पशु हैं, जो सड़कों पर घूमते रहते हैं। इनके कारण रोजाना हादसे भी होते हैं और मंडी और अनाज मंडी में ये जाम का कारण भी बनते हैं। कई बार तो सड़कों के बीच में ही पशुओं लड़ने लगते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है।


वर्जन
इस बारे में निगम की मेयर रेणुबाला गुप्ता का कहना है मैं चेक करने गई थी, अभी वहां कुछ काम बाकी है वो पूरा होने के बाद ही इसको शुरू किया जाएगा। इसके उद्घाटन को लेकर सीएम से बात करेंगे। जल्द ही इस बारे में सीएम से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed