{"_id":"6896493ed9f2dafb0901c436","slug":"humidity-made-life-miserable-it-rained-in-pratap-nagar-karnal-news-c-246-1-sknl1023-142012-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: उमस ने कर दिया बेहाल, प्रतापनगर में हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: उमस ने कर दिया बेहाल, प्रतापनगर में हुई बारिश
Sat, 09 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापनगर के बाजार में बारिश में हुआ जलभराव। संवाद
- फोटो : kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। उमस व गर्मी ने शुक्रवार को लोगों को परेशान कर दिया। शरीर पसीने से तरबतर हो गया। लोगों को पंखे की हवा में बैठ कर भी आराम नहीं मिला। वहीं प्रतापनगर में दोपहर के समय मूसलाधार बारिश हुई। आधे घंटे में ही प्रतापनगर की सड़कों व गलियों में पानी भर गया।
करीब एक घंटे तक बारिश होती रही। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली। सड़कों के किनारे भी पानी भर गया। बारिश की वजह से कस्बे में जाम की स्थिति रही। हालांकि दोपहर में तीन बजे के बाद जिलेभर में बादल छाए रहे, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माैसम विभाग ने शनिवार व रविवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। सुबह से ही बहुत ज्यादा उमस होने लगी थी। धूप भी तेज थी तो कभी-कभी बादल आकर कुछ राहत देते। इससे उमस बढ़ गई। उमस की वजह से दिनभर लोग पसीने से तरबतर रहे। इससे लोगों का कहीं-आना जाना मुश्किल हो गया।

प्रतापनगर के बाजार में बारिश में हुआ जलभराव। संवाद- फोटो : kathua news