{"_id":"678c13ac80f045401b05c243","slug":"hsgmc-will-elect-members-today-karnal-news-c-18-knl1008-563119-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एचएसजीएमसी चुनाव में आज चुनेंगे सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एचएसजीएमसी चुनाव में आज चुनेंगे सदस्य
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। वार्ड के सरदार के रूप में कमेटी के सेवादार आज चुने जाएंगे। करनाल जिले को कुल चार वार्डों में बांटा गया है। जहां पर 42 बूथों पर मतदान होगा।
सभी चार वार्डों से 17 उम्मीदवार मैदान में आए हैं। जिनके भाग्य सिख संगत से 33308 मतदाता तय करेंगे। रविवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी, जिसके बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
पंथक दल झिंडा, हरियाणा सिख पंथक दल, सिख समाज संस्था और हरियाणा शिरोमणि अकाली दल आजाद मैदान में हैं। आजाद उम्मीदवार के तौर पर भी कई नेता मैदान में हैं। डीसी उत्तम सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर-16 नीलोखेड़ी, 17 निसिंग, 18 असंध और 19 करनाल पड़ते हैं। इन चारों वार्ड में कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वार्ड-16 में नीलोखेड़ी, इंद्री और तरावड़ी का क्षेत्र आता है। वार्ड-17 में निसिंग और करनाल शहरी क्षेत्र, वार्ड-18 में असंध क्षेत्र और वार्ड-19 में करनाल ग्रामीण और घरौंडा क्षेत्र आता है।
विज्ञापन
वार्ड नंबर- 16 नीलोखेड़ी (10 बूथ) ः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नीलोखेड़ी, राजकीय उच्च विद्यालय अंजनथली, राजकीय प्राथमिक पाठशाला निगदू, राजकीय उच्च विद्यालय नारायणा, राजकीय उच्च विद्यालय सौंकड़ा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसालू, राजकीय प्राथमिक पाठशाला तरावड़ी, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गौरगढ़, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंद्री, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगला रोड़ान।
वार्ड नंबर- 17 निसिंग (13 बूथ) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निसिंग-1 और 2, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाचर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोंदर, राजकीय उच्च विद्यालय बरास, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काछवा, राजकीय उच्च विद्यालय बालू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुंडला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बांसा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेमनगर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन, आरएस पब्लिक स्कूल मीरा घाटी, आजाद पब्लिक स्कूल कर्ण विहार।
वार्ड नंबर-18 असंध (13 बूथ) : राजकीय माध्यमिक विद्यालय रूकसाना, राजकीय माध्यमिक विद्यालय रत्तक, राजकीय माध्यमिक विद्यालय डेरा गामा, राजकीय उच्च विद्यालय बिलोना, राजकीय माध्यमिक विद्यालय थल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मर्दानहेड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दानौली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संधवा-1 और 2, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलमाना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेखपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मूनक।
वार्ड नंबर-19 करनाल (06 बूथ) : राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरौंडा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डेरा संजय नगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रंबा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चूरनी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दरड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गंजोगढ़ी।