{"_id":"685c6536f396e08b8005d428","slug":"house-meeting-today-138-issues-will-be-discussed-karnal-news-c-18-knl1008-677351-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सदन की बैठक आज, गूंजेंगे 138 मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सदन की बैठक आज, गूंजेंगे 138 मुद्दे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। नगर निगम सदन की दूसरी बैठक वीरवार सुबह 11 बजे नगर निगम कार्यालय में होगी। इसमें शहर के सार्वजनिक मुद्दों के साथ सभी वार्डों के 138 एजेंडे रखे जाएंगे। इनमें मेयर की ओर से 26, सार्वजनिक छह और 20 वार्डों से 102 प्रस्ताव भेजे गए हैं।
माना जा रहा है कि शहर में काफी समय से टूटी सड़कों, ओवरफ्लो सीवरेज, जलभराव, बंद स्ट्रीट लाइटें, संपत्ति कर और खराब पीने के पानी को लेकर पार्षद हंगामा कर सकते हैं। जबकि विकास की बात करें तो राजीव पुरम और शिवाजी कॉलोनी के बचे अवैध एरिया पर नियमित की मुहर लग सकती है। मीरा घाटी पार्क में डेढ़ करोड़ से सुंदरीकरण करने के साथ संगीत वाले फव्वारे लगवाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।
इसके अलावा एक राष्ट्र एक चुनाव, निगम की छत पर बनी कैंटीन को किराए पर देने, नगर सुधार मंडल की व्यवसायिक योजनाओं में स्थित प्लॉटों का विभाजन कर मलकियत तबदील करने के प्रस्ताव को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
पार्षदों के लिए कार्यालय में दो सुपरवाइजर, एक क्लर्क और एक सेवादार भी उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। पुराने नगर निगम कार्यालय की जमीन पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, दो टायर अंडरग्राउंड पार्किंग जैसे लंबित प्रोजेक्ट को पूरा करवाने के प्रस्ताव पर भी सहमति जताई जा सकती है। कर्ण कमल कमर्शियल कॉम्पलेक्स में अवैध कब्जे हटवाकर इसके फेज दो और तीन में विकास कार्य करवाए जाएंगे। सब्जी मंडी में नौ मंजिला पार्किंग बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसमें तीन मंजिला भूमिगत और छह मंजिला ऊपर बनाने की योजना है।