फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hot during the day, cool in the morning and night, pollution is not decreasing

Karnal News: दिन में गर्मी, सुबह और रात को ठंडक, प्रदूषण नहीं हो रहा कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Hot during the day, cool in the morning and night, pollution is not decreasing
- दिन के अधिकतम तापमान के मुकाबले आधा है रात में न्यूनतम तापमान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले में अब मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। दिवाली के बाद अब रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के बीच तक रह रहा है। लगातार घट रहे अधिकतम और न्यूनतम तापमान के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लेना शुरू कर दिया है। दिन में अधिकतम तापमान के मुकाबले रात में न्यूनतम तापमान आधा है। प्रदूषण का स्तर भी कम नहीं हो रहा है।

हालांकि अभी नवंबर महीने में भी दिन के समय गर्मी हो रही है लेकिन अल सुबह और रात के समय ठंड हो रही है। इस समय जिले में गेहूं की बिजाई का कार्य जारी है। मौसम बदलने के बाद अब सूप की रेहड़ियां लगना शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही अन्य गर्म पेय पदार्थ का सेवन लोगों की ओर से किया जाने लगा है।
विज्ञापन


कृषि विभाग केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक ने बताया कि अभी जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का औसतन तापमान 23 और 24 डिग्री के बीच में है। ऐसे में अभी गेहूं की बिजाई में न तो फसल को लाभ है और न हानि है। इस अक्तूबर का तापमान पिछले साल की अपेक्षा अधिक दर्ज किया गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से अगले एक सप्ताह में भी इतना ही तापमान रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब हवा : पीएम-2.5 अभी भी 316 तक
प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। दीपावली पर एक्यूआई 316 तक दर्ज किया गया। उस समय पीएम-2.5 भी 418 तक पहुंचा। वहीं मंगलवार को भी पीएम-2.5 बढ़ रहा। अधिकतम 316 दर्ज किया गया। जबकि एक्यूआई 227 रहा। चिकित्सकों ने अभी सांस के रोगियों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है। डॉक्टरों का कहना है कि जिन्हें सांस की दिक्कत है या वायरल की चपेट में हैं, वे लोग सुबह और शाम की सैर से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed