{"_id":"64e9144a649a3266ad04c237","slug":"honoring-the-families-of-martyrs-ex-servicemen-karnal-news-c-18-knl1008-204582-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहीदों के परिजनों, पूर्व सैनिकों का सम्मान
Sat, 26 Aug 2023 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 26 Aug 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के परिजनों और अधिकारियों के सम्मान में अमर उजाला और उजाला सिग्नेस अस्पताल की ओर से शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित होटल क्राउन में मां तुझे प्रणाम के तहत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्यातिथि के रूप में पहुंची अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने सभी को सम्मानित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रहे एसडीएम अनुभव मेहता व पूर्व ब्रिगेडियर एनके भंडारी मंच पर उपस्थित रहे।
संत कबीर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्राओं ने भारत मां की संतानें हम... गीत गाया। फिर ऐ वतन देशभक्ति गीत पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिस पर तालियाें की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। इसके बाद मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि ने देश के लिए अपना जीवन देने वाले शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंटकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि एडीसी ने कहा कि शहीदों को सम्मान देना गर्व की बात है, क्योंकि हम शहीदों का यह कर्ज किसी भी स्थिति में नहीं उतार सकते। अगर कोई भी अधिकारी, कर्मचारी व आमजन अपना कर्तव्य समझकर अपने कार्य को तन-मन से पूरा करें तो यह भी देश के लिए बड़ी बात होगी। विशिष्ट अतिथि एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि उन्हें अमर उजाला के कार्यक्रम में आकर बड़ा गर्व महसूस हो रहा है, क्योंकि वे उन व्यक्तित्व के साथ खड़े हैं, जिनके परिजनों ने देश के लिए शहादत दी है। मंच का संचालन महक शर्मा ने किया।
विज्ञापन
शहीदों का सम्मान सच्ची राष्ट्र पूजा : डॉ. आदित्य
उजाला सिग्नस अस्पताल के यूनिट हेड करनाल डॉ. आदित्य झा ने बताया कि अमर उजाला और उजाला सिग्नस अस्पताल की ओर से बेहतर कार्य करने वाले लोगों को समय-समय पर सम्मान दिया जाता है। इस कड़ी में अबकी बार मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत शहीदों के परिवारों का सम्मान किया गया। शहीदों का सम्मान किए बिना भारत माता का सम्मान करने की कल्पना नहीं की जा सकती है। यूं कहा जाए कि शहीदों का सम्मान ही सच्ची राष्ट्र पूजा है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।
शहीदों का सम्मान करना सराहनीय
संत कबीर पब्लिक स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर अंगद बिंद्रा ने बताया कि अमर उजाला की ओर से शहीद के परिवारों को सम्मान देना सराहनीय पहल है। सभी वीर सैनिकों को सम्मानित करते हैं, लेकिन अमर उजाला ने शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मान दिया है। यह पुनीत कार्य है।
शहीदों के परिजनों का सम्मान जरूरी : माधुरी
एमजी एकेडमी की डायरेक्टर माधुरी गर्ग ने बताया कि अमर उजाला की ओर से शहीद के परिवारों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन काबिले तारीफ है। जब एक सैनिक देश के लिए लड़ता है तो वह अकेला नहीं होता बल्कि उसका परिवार और पूरा देश पीछे खड़ा होता है, लेकिन उसके शहीद होने पर सबसे अधिक परिवार की प्रभावित होता है। ऐसे में उनका सम्मान बेहद जरूरी है।
देशवासी करें सैनिकों का सम्मान
जेनेसिस क्लासिस से डायरेक्टर जितेंद्र अहलावत ने कहा कि सभी देशवासियों को सैनिकों, पूर्व सैनिकों, शहीदों और उनके परिजनों का सम्मान करना चाहिए। कारण कि सैनिक पूरे देश की रक्षा के लिए बार्डर पर अपनी जान जोखिम डालते हैं। ऐसे में देशवासियों का भी फर्ज बनता है कि सैनिकों और उनके परिजनों का यथोचित सम्मान करें।
शहीदों के कारण ही हम अमन चैन से ले रहे सांस
होटल क्राउन के महाप्रबंधक हेमराज भारद्वाज ने बताया कि शहीदों के कारण ही हम देश में अमन चैन की सांस ले रहे हैं। सैनिक देश के लिए आन बान शान हैं। देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों से हमें भी प्रेरणा लेनी चाहिए।
सरहदों की रक्षा करने वालों का हर जगह हो सम्मान
ओम प्रकाश सर्राफ एंड सन्स के डायरेक्टर तरुण बंसल ने बताया कि देश का नागरिक व देश सुरक्षित है तो इसका प्रमुख श्रेय भारतीय जवानों को है। शहीदों की शहादत के कारण ही देश का हर नागरिक चैन की नींद सोता है। जान की बाजी लगाकर देश की सरहदों की सुरक्षा करने वाले जवानों का हर जगह सम्मान होना चाहिए।
इन्हें मिला सम्मान
शहीद रामदिया, शहीद तरसेम सिंह, शहीद मान सिंह, शहीद मनु टंडन, शहीद बिजेंद्र सिंह, शहीद राममेहर, शहीद सावित्री, पूर्व ब्रिगेडियर एनके भंडारी, पूर्व सैनिक सभा से सोमदत्त तुली, रजवंत सिंह, दयानंद अहलावत, ओम प्रकाश, सतीश संधू, विकास शर्मा, सत्यवान भारद्वाज, जगदीश कुमार, परमजीत पाढा, कृष्ण कुमार, विजय सांभली, कलीराम, नरेश कुमार, सुरजीत सिंह, जिले सिंह, धर्मपाल सिंह, राजेश कुमार, ईश्वर चंद, अनिल कथुरिया, मुकेश कुमार जयपाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, राज कुमार, सुशील कुमार, गौतम हरी, सतबीर दहिया व सतेंद्र सहित अन्य को सम्मानित किया गया।