फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Honesty, courage are the cornerstone of policing: Dr. Rao

ईमानदारी, साहस पुलिसिंग की आधारशिला : डॉ. राव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Honesty, courage are the cornerstone of policing: Dr. Rao
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉक्टर सीएस राव ने कहा कि ईमानदारी, साहस और करुणा प्रभावी पुलिसिंग की आधारशिला है। सेवा काल में इन्हें अपनाएं रखें। शुक्रवार को हरियाणा पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह में हरियाणा पुलिस अकादमी के निदेशक डॉ. राव पुलिस कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत परेड में शामिल रैक्रूट सिपाही बैच संख्या 90 व 91 और प्रोबेशनर उप-निरीक्षक बैच संख्या 21 के शेष प्रशिक्षणार्थियों की दीक्षांत परेड की सलामी ली। इस दीक्षांत परेड में शामिल 17 पुरुष सिपाही व 25 महिला सिपाही और एक उप-निरीक्षक कर्तव्यनिष्ठा की शपथ लेकर जनसेवा को समर्पित हुए।
विज्ञापन

अकादमी की पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि आपके सकारात्मक दृष्टिकोण से समाज में पुलिस की अच्छी छवि और मजबूत होगी। आपको सदैव टीम भावना के साथ कार्य करना है व जीवन में सीखने की आदत को बनाए रखना है। दीक्षांत शपथ ग्रहण करके आप जनसेवा की यात्रा पर अग्रसर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान आपने पुलिसिंग के लिए आवश्यक कौशल को हासिल किया है, यह कौशल इस महान सेवा में आपका साथी बनकर अच्छे तरीके से जनसेवा करने में आपका सहायक होगा। प्रशिक्षण में न केवल पुलिसिंग के तकनीकी पहलुओं को सीखा है, बल्कि उन नैतिक मानकों को भी ग्रहण किया है, जो कर्तव्यपथ पर मार्गदर्शन करते हैं।

उन्होंने दीक्षांत परेड में शामिल जवानों व उनके परिवारजनों को बधाई भी दी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत परेड में 42 सिपाही व एक उप-निरीक्षक शामिल हैं। इनमें 11 स्नातकोत्तर, तीन व्यावसायिक स्नातकोत्तर, 20 स्नातक, दो व्यावसायिक स्नातक और सात 12वीं पास हैं। इस मौके पर अकादमी की डीडीए अनिता रानी, डीडीए सुरेंद्र सिंह, डीएसपी गोरखपाल राणा व डीएसपी हरविंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed