{"_id":"552937ea02f0e65d274365a7967f9dc0","slug":"hlwana-three-suspected-dengue-deaths","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवाना में संदिग्ध डेंगू से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवाना में संदिग्ध डेंगू से तीन लोगों की मौत
करनाल
Updated Fri, 20 Sep 2013 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डेंगू व मलेरिया के रोगियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों बीमारियों के फैलने से लोग दहशत में है। डेंगू व मलेरिया के रोगियों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग बिना किसी चिंता के बावजूद सतर्क होने का दावा कर रहा है।
यदि शुक्रवार तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक 185 रोगियों के डेंगू के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें 53 लोगों को डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। 12 रोगियों के सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। पिछले तीन दिनों पर नजर डालें तो आंकडे़ काफी चौंकाने वाले हैं।
बुधवार को 12 व शुक्रवार को 19 सैंपलों में से 14 की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। यदि मलेरिया की ओर नजर डालें तो 1111 लोगाें को अब तक मलेरिया होने की पुष्टि हुई है। इसमें 26 दिमागी व 1085 बुखार के साथ मलेरिया के मामले सामने आए है।
विज्ञापन
केवल शुक्रवार को ही जांच के बाद पांच केस मलेरिया के सामने आए हैं। बीते दिनों डेंगू व संदिग्ध डेंगू के सात व मलेरिया के दो रोगियों की मौत हो चुकी है। पिछले तीन तीनों में 56 रोगियों के सैंपल लिए गए, जिनमें 26 लोगाें को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।
शुक्रवार को आई डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट में 14 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हुई है। 19 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। तीन दिन पूर्व 36 रोगियों के डेंगू के सैंपल लिए गए थे। उनमें 12 को डेंगू होने की पुष्टि हुई थी। पिछले तीन दिनों में 55 रोगियों के सैंपल लिए गए थे, उनमें 26 लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है।
इसके साथ अब तक जिले में डेंगू के 53 केस पॉजीटिव पाए गए हैं। 185 रोगियों के डेंगू के सैंपल लिए गए थे। चालू सप्ताह पर नजर डालें तो इस सप्ताह में सबसे अधिक केस डेंगू व मलेरिया के सामने आए हैं। शुक्रवार को मलेरिया के पांच केस पॉजीटिव आए हैं। डेंगू व मलेरिया के अधिकतर रोगी शहर के निजी अस्पतालों से अपना उपचार ले रहे हैं।
विभाग मान रहा एक मौत
सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया ने बताया कि जिले में अब तक केवल एक ही मौत डेंगू पीड़ित की हुई है। मरने वाले बाकी सभी लोग संदिग्ध डेंगू पीड़ित थे। अब तक 185 बीमार लोगों के डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 53 केसों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार को 12 रोगियों के सैंपल लिए गए थे, उनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
हलवाना में काला पीलिया ने पसारे पांव
इंद्री। क्षेत्र के गांव हलवाना में इस बार फिर डेंगू और काला पीलिया ने पांव पसार लिए हैं। गांव में संदिग्ध डेंगू से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दो लोग काला पीलिया से पीड़ित हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग बीमारी से अनजान बना हुआ है।
गांव बीबीपुर डेरा हलवाना में एक बार फिर डेंगू का आतंक फैला हुआ है। गांव में 60 वर्षीय लक्ष्मण सिंह की संदिग्ध डेंगू से मौत हो गई। इससे 15 दिन पूर्व लक्ष्मण सिंह की पुत्रवधू की भी इसी तरह मौत हो गई थी। इसी गांव के 5 वर्षीय नरेश और 7 वर्षीय कोमल की भी संदिग्ध बीमारी से मौत हो गई थी।
वहीं, इंद्री के एक निजी अस्पताल में 12 वर्षीय विवेक का उपचार चल रहा है। इसी गांव के 60 वर्षीय गुरबचन सिंह और 50 वर्षीय हकीक सिंह काला पीलिया से पीड़ित है। गांव में इन बीमारियों से भय का माहौल है। करीब चार वर्ष पूर्व इस गांव में संदिग्ध बीमारी से दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी। यह गांव यमुना किनारे बसा हुआ है।
सिविल सर्जन डॉ. वंदना भाटिया ने बताया कि फिलहाल उन्हें हलवाना में बीमारी की सूचना नहीं मिली है। यदि डेंगू तथा अन्य बीमारियों से लोग पीड़ित हैं तो इसकी जांच की जाएगी। इंद्री एसएमओ और डॉक्टरों की टीम गांव का दौरा कर लोगों के खून की जांच करेगी। इस गांव में चार वर्ष पूर्व भी बीमारी फैली थी। इस गांव के लोग सफाई का ध्यान नहीं रखते। इसके लिए उन्हें जागरूक होना होगा