फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Himalayan Queen and Bathinda express stopage at Karnal started

हिमालयन क्वीन और बठिंडा एक्सप्रेस को सांसद ने हरी झंडी दी

Sun, 02 Feb 2014 12:35 AM IST
करनाल
करनाल Updated Sun, 02 Feb 2014 12:35 AM IST
विज्ञापन
Himalayan Queen and Bathinda express stopage at Karnal started
रेलवे स्टेशन शनिवार को अलसुबह हिमालयन क्वीन गाड़ी का ठहराव होने से लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा और लोगोें ने गाड़ी को फूलों से लाद दिया।
विज्ञापन


सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने गाड़ी का हरी झंडी देकर रवाना किया। परमार्थ सेवा सदन सामाजिक संस्था, दैनिक रेल यात्रियों ने सांसद का आभार व्यक्त किया और पैसेंजर गाड़ियों के ठहराव की मांग की। इस मौके पर लड्डू बांटे गए।  शनिवार को सुबह हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस गाड़ी का स्वागत करने के लिए स्टेशन पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था।

ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग 20 मिनट देरी से पहुंची और बठिंडा एक्सप्रेस लगभग पांच घंटे देरी से पहुंची। बता दें कि एक फरवरी से घरौंडा रेलवे स्टेशन पर हिमालयन क्वीन के साथ बठिंडा एक्सप्रेेस का भी पहला ठहराव था। ट्रेनों के लेट होने के बावजूद भी लोग पूरा दिन दोनों गाड़ियों का बेसब्री से इंतजार करते रहे। गाड़ी के स्टेशन पर ब्रेक लगते ही लोग गाड़ी की ओर दौड़ पडे़। लोगों ने सांसद डा. अरविंद शर्मा, एक्सप्रेस गाड़ी व उसके ड्राइवर का फूलों के साथ स्वागत किया। सांसद दोनों ट्रेनों को हरी झंडी देकर घरौंडा स्टेशन से रवाना किया। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर दोनों एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव होने से चंडीगढ़ और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी और दोनों गाड़ियां का अप-डाउन ठहराव होगा। वहीं, रेलवे अंडरपास पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


अंडरपुल बनने से लगभग दो दर्जन गांवों के लोगों का शहर में आवागमन करने के लिए लाभ मिलेगा। परमार्थ सेवा सदन के प्रधान नरेंद्र शर्मा ने कहा कि दोनों ट्रेनों का ठहराव केवल छह महीने के लिए ट्रायल पर है। इनको नियमित कराने के लिए अधिक से अधिक टिकट खरीदनी होंगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि गाड़ियों के ठहराव के लिए संस्था का सहयोग दें और लोगों को जागरूक करने के लिए संस्था की और से अभियान भी चलाया जाएगा। मौके पर परमार्थ सेवा सदन संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा व दीपक भाटिया ने सांसद डा. अरविंद शर्मा व रेलवे बोर्ड समिति के सदस्य सतिंद्र गांधी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोहनलाल गुप्ता, विरेंद्र सिंह राठौर, रामनिवास, राजीव सेन, नरेंद्र शर्मा फुरलक, राकेश सेन, ओमप्रकाश पुलानी, कुलमीत ठाकुर, विक्रमजीत चौहान, हंसराज, रामेश्वर दास धीमान, कप्तान, प्रवीण पाल, दीवान सैनी, रविंद्र कुमार, सुशील कुमार, नरेंद्र देव, सुभाष शर्मा हसनपुर, कुलदीप स्टौंडी, समय सिंह और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed