फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   High speed truck crushes girl riding on bike, death

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक पर सवार लड़की को कुचला, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
High speed truck crushes girl riding on bike, death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मेरठ रोड पर रविवार सायं करीब छह बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक 14 वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में मोर्चरी हाउस में भिजवाया। वहीं घायल व्यक्ति को ट्रामा सेंटर में भेज दिया है। जहां पर व्यक्ति की हालत स्थिर बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के गांव फुगाना से मोटरसाइकिल पर एक व्यक्ति अपनी 14 वर्षीय बच्ची के साथ पिपली जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ रोड करनाल में पहुंचा तो एक ट्रक चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठी बच्ची ट्रक के पिछले टायरों के बीच में आ गई और उसकी मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रक चालक ने तुरंत ट्रक को साइड में लगाया और मौके पर पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने चालक को अपनी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

कम स्पीड पर अपनी लेन में चल रहा था ट्रक
ट्रक चालक श्याम लाल ने बताया कि वह जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले का रहने वाला है। वह असंध की अनाज मंडी से धान लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था और वह अपनी लेन में ही चल रहा था और उसकी स्पीड में कम थी। क्योंकि उसे घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर रहे कट में से यू टर्न लेना था। जिसकी वजह से ट्रक की स्पीड मात्र 25 से 30 थी। इस हादसे में उसकी कोई गलती नहीं है। क्योंकि ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मेरठ रोड पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। अभी मामले की जांच चल रही है।
जितेंद्र, चौकी प्रभारी, सेक्टर-चार, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed