फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hemant Kumar honored on becoming lieutenant

Karnal News: लेफ्टिनेंट बनने पर हेमंत कुमार सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Hemant Kumar honored on becoming lieutenant
इंद्री। ब्याना गांव स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को खंड के गांव खानपुर के युवक हेमंत कुमार को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट हेमंत ने कहा कि उनकी अधिकतर शिक्षा सरकारी स्कूल से हुई है। आज अध्यापकों के प्रशिक्षण, अनुभव, गुणवत्ता और सुविधाओं की दृष्टि से सरकारी स्कूल बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी जितना जल्दी लक्ष्य निर्धारित कर लेगा और जितनी जल्दी उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करेगा, उसी अनुपात में सफलता की दर बढ़ जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने की और संचालन हिंदी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुभाष भारती, विनोद भारती, बलविंद्र सिंह, सतीश राणा, राजेश सैनी, लेफ्टिनेंट हेमंत के शिक्षक रहे नरेश, संगीता और मीना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed