फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Help of school children will be taken to deal with dengue

डेंगू से निपटने को स्कूली बच्चों की ली जाएगी मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Help of school children will be taken to deal with dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं। मंगलवार को फिर दो केस आए हैं। यह आंकड़ा 138 तक पहुंच चुका है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब डेंगू से निपटने के लिए स्कूली बच्चों की मदद लेगा। स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखा, जिसके बाद जिलेभर के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार का आयोजन करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं इन सभी की एक विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपने को कहा है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसका मुख्य कारण लोगों का डेंगू के मच्छर के प्रति लापरवाही है। जो लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रही है। अब बारिश का मौसम भी जा चुका है। ठंड दस्तक दे रही है, उसके बावजूद डेंगू के केस बढ़ना लोगों की लापरवाही को दर्शाता है, क्योंकि जिन घरों में डेंगू का लारवा मिल रहा है। इनमें से अधिकतर के घरों में रखे गमलों में कई दिनों से पानी भरा मिल रहा है। जिससे डेंगू का लारवा और मच्छर मिल रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाकर जागरूक करने की योजना बनाई है। वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग को भी अपने प्रत्येक स्कूल में बच्चों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के आदेश जारी किए हैं। जिससे बच्चे अपने घरों में जाकर अपने माता-पिता व गली के लोगों को भी जागरूक कर सकें।
विज्ञापन

कहां मिले कितने केस
शहरी में 73, निसिंग में 11, अंसध में चार, घरौंडा में नौ, इंद्री में 14, निगदू में दो, बल्ला में तीन, कुंजपुरा में 18, तरावड़ी में तीन व नीलोखेड़ी में एक।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को दो डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में डेंगू के केसों की संख्या 138 पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed