फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   healthy seed

Karnal News: टिशू कल्चर लैब शुरू, किसानों को मिलेगा सीओ-0238, 0118 का स्वस्थ बीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
healthy seed
- देश में 60 से 70 प्रतिशत रकबे तक पहुंची सीओ-0238 की गन्ना किस्म, अब नए अवतार में मिलेगी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। क्षेत्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र करनाल ने करीब 14 साल पहले रिलीज की गई सीओ-0238 और सीओ-0118 प्रजातियों को टिशू कल्चर तकनीक से नई ऊर्जा के साथ नई बीज के रूप में किसानों को देने की तैयारी कर ली है। जिसके लिए टिशू कल्चर लैब शुरू कर दी गई है। जिसमें बीज तैयार होने लगा है। ये नया बीज नई उत्पादन क्षमता के साथ लाल सड़न के साथ-साथ कई वायरस, बैक्टीरिया व फफूंद रोगों से मुक्त होगा।

क्षेत्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र करनाल के अध्यक्ष डॉ. एमएल छावड़ा ने बताया कि सीओ-0238 प्रजाति को करनाल केंद्र ने फरवरी 2009 में रिलीज किया था। इसमें कई खूबियां हैं, चीनी का औसत और उत्पादन क्षमता काफी बेहतर है। यही कारण रहा कि बीते सालों में हरियाणा में करीब 50 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश आदि उत्तर भारत के कई गन्ना उत्पादक राज्यों में यह 60 से 70 फीसदी किसानों के खेतों में उगाई जाने लगी है।
विज्ञापन


पिछले कुछ सालों में इस प्रजाति में लाल सड़न जैसे फफूंद रोगों के साथ-साथ जीवाणु व विषाणु जनित रोग भी देखे जाने लगे हैं, जिसके कारण गन्ना उत्पादन के साथ-साथ चीनी का औसत भी प्रभावित होने लगा है। यही कारण है कि गन्ना अनुसंधान केंद्र ने इसके बीज को नए सिरे से रोगमुक्त और नई ऊर्जा के साथ किसानों को देने के लिए केंद्र में टिशू कल्चर लैब स्थापित की है, जो अब शुरू कर दी गई है। इसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.रविंद्र कुमार, डॉ. सपना और पूजा गन्ना किस्म सीओ-0238 के नए बीज को तैयार करने में जुटे हैं। शुरुआती परिणाम बेहतर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि टिशू कल्चर से तैयार बीज किसानों को अक्तूबर महीने तक उपलब्ध कराना शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन सभी किसानों को एक साथ तो बीज उपलब्ध कराना संभव नहीं है, इसलिए किसानों को थोड़ा-थोड़ा बीज दिया जाएगा। जिसे किसान अपने खेत में पहले थोड़े स्थान पर उगाएंगे, इसके बाद उसी बीज को बढ़ाते जाएंगे।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एमआर मीना ने बताया कि ऐसा कहा तो नहीं जा सकता है कि टिशू कल्चर विधि से तैयार बीज में कोई रोग होगा ही नहीं, लेकिन फिलहाल बीज को रोगमुक्त करके नई ऊर्जा के साथ दिया जाएगा। जिससे पुराना होने के कारण जो उत्पादन में कमी आई, वह दूर होगी, स्वस्थ बीज होने के कारण जमाव भी ठीक होगा, चीनी का औसत भी बढ़ेगा।

लैब में फिलहाल सीओ-0238 के नए और स्वस्थ बीज पर काम चल रहा है लेकिन शीघ्र ही इसमें सीओ-0118 गन्ना किस्म को भी शामिल कर लिया जाएगा। इस प्रजाति के बीज को भी टिशू कल्चर से तैयार किया जाएगा और सीओ-0238 की तरह ही, इस किस्म को भी किसानों तक पहुंचाया जाएगा।
- डॉ. एमएल छावड़ा, अध्यक्ष, क्षेत्रीय गन्ना अनुसंधान केंद्र, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed