फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Health Department will celebrate World Hepatitis Day 2022 on the theme I Can't Wait

आई कांट वेट थीम पर स्वास्थ्य विभाग मनाएगा विश्व हेपेटाइटिस दिवस 2022 

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Health Department will celebrate World Hepatitis Day 2022 on the theme I Can't Wait
आज ‘आई कांट वेट’ थीम के साथ स्वास्थ्य विभाग विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाएगा। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले जिला नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। पिछले नौ वर्षों में हेपेटाइटिस के 5320 मरीजों सामने आए है और वर्ष 2018 से जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों को इलाज मिलना शुरू हुआ है। इससे पहले अस्पताल में मिलने वाले मरीजों को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया जाता था।
विज्ञापन


विज्ञापन


वर्ष 2018 से जून 2022 तक 3846 मरीज सामने आए और 3100 मरीज ठीक हो चुके है। इनमें से अन्य मरीजों ने प्राइवेट अस्पतालों से अपना इलाज भी कराया है। फिलहाल, नागरिक अस्पताल से 125 मरीज हेपेटाइटिस की निशुल्क दवाइयां ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सबसे अधिक खतरनाक हेपेटाइटिस-बी
डॉक्टरों की माने तो हेपेटाइटिस वैसे तो पांच प्रकार का होता है। इनमें सबसे अधिक खतरनाक हेपेटाइटिस-बी होता है। यह एचआईवी की तरह होता है और इसकी दवाइयां भी एचआईवी मरीज की तरह चलती है यानी जब तक मरीज जीवित है, तब तक उसे दवाइयां लेनी पड़ेंगी। अन्य तरह के हेपेटाइटिस की दवाइयां तीन माह तक चलती हैं।
----
हेपेटाइटिस के लक्षण
इसके लक्षणों में अत्याधिक थकान, जी घबराना, उल्टी, पेट में दर्द, गहरे रंग का पेशाब व पीलिया जैसी शिकायतें हो सकती है। हेपेटाइटिस जानलेवा हो सकता है
हेपेटाइटिस - ए
- हेपेटाइटिस ए दूषित भोजन व दूषित पानी के सेवन से फैलता है।
हेपेटाइटिस - बी
- हेपेटाइटिस बी जानलेवा हो सकता है।
- यह सिरोसिस व लीवर कैंसर को उत्पन्न कर सकता है।
- यह संक्रमित रक्त, वीर्य और शरीर के अम्ल तरल पदार्थों के संपर्क में आने से फैलता है।
- संक्रमित सीरिंज के दोबारा उपयोग, संक्रमित मां से बच्चों में और असुरक्षित यौन संबंध से भी फैलता है।
हेपेटाइटिस - सी
- यह हेपेटाइटिस सी के वायरस से फैलता है।
- यह कम समय से ज्यादा समय तक और कुछ सप्ताह से लेकर लंबे समय तक बना रहता है।
- यह संक्रमित सुई, असुरक्षित स्वास्थ्य साधन से व संक्रमित रक्त एवं रक्त उत्पादों के माध्यम से फैलता है।
हेपेटाइटिस - डी
- यह संक्रमण हेपेटाइटिस - बी वायरस के संक्रमण के साथ पैदा होता है।
- हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण हेपेटाइटिस डी से भी बचाता है।
हेपेटाइटिस- ई
- यह दूषित पानी व भोजन के सेवन से फैलता है।
- यह 4 से 6 सप्ताह तक रह सकता है। यह घातक भी हो सकता है।
----
मरीज मिले और ठीक हुए
वर्ष मिले ठीक हुए
2018 1165 1090
2019 1062 990
2020 585 400
2021 650 430
2022 384 190
कुल 3846 3100
वर्जन :
हेपेटाइटिस पांच तरह का होता है। इनमें ए, बी, सी, डी और ई हैं। जिले में हेपेटाइटिस को लेकर विशेष अभियान चलाकर आमजन को जागरूक किया जाता है। जिला नागरिक अस्पताल से अभी फिलहाल 125 मरीजों का इलाज सुचारु रूप से चल रहा है।
- डॉ. मंजु पाठक, नोडल अधिकारी, हेपेटाइटिस एवं डिप्टी सिविल सर्जन करनाल।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed