{"_id":"691e2b1b7db579c10901f79e","slug":"he-sacrificed-his-life-for-the-sake-of-religion-gave-his-head-but-not-his-soul-karnal-news-c-18-knl1008-784065-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: धर्म हेतू साका जिन किया, शीश दिया पर सिरर न दिया...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: धर्म हेतू साका जिन किया, शीश दिया पर सिरर न दिया...
Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
नगर कीर्तन यात्रा के दौरान पालकी साहिब के आगे हाथ जोड़कर चलते विद्यार्थी। सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निकाले जा रहे नगर कीर्तन का बुधवार को कर्ण नगरी में आगमन हुआ। फरीदाबाद से शुरू हुए नगर कीर्तन ने पानीपत से घरौंडा में प्रवेश किया। खोराखेड़ी और मूनक, जलमाना होते हुए जुड़ला पहुंचा। जुंडला के डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में विश्राम लिया। रास्ते भर ‘धर्म हेतू साका जिन किया, शीश दिया पर सिरर न दिया...’ जैसे शबद गूंजते रहे। कीर्तन के स्वागत में सड़कों के दोनों ओर खड़े हुए श्रद्धालुओं ने गुरु के जयकारे लगाए।
नगर कीर्तन यात्रा का प्रत्येक स्थान पर विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं की ओर से भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों ने पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका। नगर कीर्तन में पालकी साहिब की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन यात्रा में विभिन्न स्कूल के बच्चों ने प्रस्तुति दी। घरौंडा के बाद दोपहर में मूनक गुरुद्वारे में पहुंची पालकी साहिब का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लंगर प्रसाद के बाद नगर कीर्तन यात्रा मूनक से गगसीना, बांसा होते हुए जुंडला पहुंची। जुंडला में डेरा कार सेवा गुरुद्वारा में नगर कीर्तन यात्रा का रात्रि विश्राम हुआ।
गुरु के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण करा रही यात्रा
हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव गुलाब सिंह ने बताया कि कीर्तन यात्रा गुरु तेग बहादुर साहिब की ओर से आस्था और अंत:करण की स्वतंत्रता के अधिकार की रक्षा के लिए नवंबर 1675 में दिल्ली के चांदनी चौक में दिए गए उनके जीवन के सर्वोच्च बलिदान का स्मरण कराती है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयास से प्रदेशभर में ऐसी चार यात्राएं आयोजित की जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ 25 नवंबर को इस यात्रा का समापन होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय ने स्वागत के साथ कराया जलपान
मूनक में मुस्लिम समुदाय की ओर से नगर कीर्तन यात्रा का स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर सरदारनी सिमरनजीत कौर, सदस्य हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, गुलाब सिंह पूर्व चेयरमैन जरनल सेक्रेटरी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, भाई अमृतपाल सिंह गुरुद्वारा मंजी साहिब करनाल, जिला के गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आज यहां जाएगी यात्रा
वीरवार को नगर कीर्तन यात्रा जुंडला स्थित डेरा कार सेवा गुरुद्वारा से चलकर गांव प्योंत, पक्का खेड़ा, शेखपुरा से होते हुए ठरवा माजरा पहुंचेगी। ठरवा माजरा से जलमाना, ठरी, कबूलपुर खेड़ा होते हुए डेरा फूला सिंह पहुंचकर रात्रि विश्राम बड़ा गुरुद्वारा असंध में करेगी।