फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hathini Kund barrage will not be affected due to landslides in the mountains

पहाड़ों में हुए भूस्खलन से हथिनी कुंड बैराज पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hathini Kund barrage will not be affected due to landslides in the mountains
प्रतापनगर। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। देहरादून में हुए भूस्खलन की वजह से कई छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं हालांकि जिस जगह पर भूस्खलन हुआ है वहां का पानी गंगा में जाने की उम्मीद है वहीं शनिवार शाम को हथिनी कुंड बैराज पर 47534 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया जबकि दोपहर के 11 व 12 बजे के करीब यहां 49,544 क्यूसेक पानी था।
विज्ञापन

हथिनी कुंड बैराज सिंचाई विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पहाड़ों में हो रही तेज बारिश से हथिनी कुंड बैराज पर किसी प्रकार का खतरा नहीं है। उत्तराखंड के जिस क्षेत्र में भूस्खलन हुआ है वह क्षेत्र गंगा से सटा हुआ है। ऐसे में यह पानी गंगा में जाने का अंदेशा है फिर भी विभाग की तरफ से अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग की तरफ से बताया गया है कि शाम 7:00 बजे हथिनी कुंड बैराज पर 47534 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें पश्चिमी नहर को 16502, यमुना को 28375, यूपी को 2657 क्यूसेक पानी दिया गया।
विज्ञापन

इस बारे में जानकारी देते हुए सिंचाई विभाग के एसडीओ धर्मपाल सिंह ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज पर आज सबसे ज्यादा 49544 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया जो बाद में घटकर 47534 रह गया। उन्होंने बताया कि देहरादून क्षेत्र में जिस जगह पर भूस्खलन हुआ है वह क्षेत्र गंगा से सटा हुआ है। ऐसे में हथिनी कुंड बैराज पर इस पानी के आने की संभावना बहुत कम है, फिर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में होने वाली बारिश से पानी में उतार-चढ़ाव होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed