{"_id":"675a96b75476e150a00396d4","slug":"haryanas-dominance-in-national-volleyball-competition-karnal-news-c-18-knl1008-537668-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में हरियाणा का दबदबा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। 68वीं राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन हरियाणा टीम का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के अंडर 14 महिला व पुरुष वर्ग के मुकाबलों में हरियाणा के लड़कों व लड़कियों की टीम ने अपने लीग मैचों में दिल्ली व पंजाब की टीम को रोचक मुकाबलों में पराजित किया।
करनाल से खिलाड़ियों के साथ गए एईओ संदी खत्री ने बताया कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे इस टूर्नामेंट में हरियाणा ने दिल्ली को 4-1 से मात दी व पंजाब को सीधे सेटों में 3-0 से मात दी। वहीं हरियाणा की लड़कियों ने अपने पहले लीग मैच में पंजाब को 4-1 से हराया, हरियाणा की लड़कियों का मुकाबला तेलंगाना से होना है। विदित हो कि हरियाणा की दोनों टीमों का सात दिवसीय कैंप करनाल में आयोजित किया गया था। करनाल से ही टीम बनारस के लिए रवाना हुई थी। टीम के साथ कोचिंग स्टाफ व मैनेजर सहित पांच सदस्य टीम बनारस गई है।