{"_id":"65046be282767d49c40dfee5","slug":"haryana-today-weather-update-chances-of-rain-for-three-days-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में झमाझम बारिश, जानिए अगले तीन दिन के मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में झमाझम बारिश, जानिए अगले तीन दिन के मौसम का हाल
Fri, 15 Sep 2023 08:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 15 Sep 2023 08:06 PM IST
सार
बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। यमुनानगर के बिलासपुर में बिजली गिरने की भी घटना हुई। यमुनानगर जिले में औसतन 15 एमएम बारिश हुई। कैथल, करनाल और पानीपत में भी बारिश की संभावना बनी रही।
विज्ञापन
हरियाणा में मौसम बदला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जीटी रोड बेल्ट के जिलों में पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह से बादलों की आंखमिचौली के बीच अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में झमाझम बारिश हुई। सात से 10 बजे के बीच औसत उक्त जिलों में 10 से 15 एमएम तक बारिश हुई है। इससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं करनाल, कैथल और पानीपत में बदरा दगा दे गए।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विवि के करनाल कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. महासिंह के अनुसार अगले तीन दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस समय अधिक बारिश से गन्ने और धान की फसल प्रभावित हो सकती है, हालांकि हल्की बारिश से कोई नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
यमुनानगर में बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत, बिलासपुर में गिरी बिजली
कई दिनों के बाद शुक्रवार सुबह जिलेभर में झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। बारिश की वजह से सड़कों पर जाम की स्थिति रही। वहीं बिलासपुर के आंबेडकर नगर में घर की छत पर बने चौबारे पर बिजली गिर गई। जिससे चौबारे में बैठी महिला व उसके दो बच्चे हादसे में बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
बिजली गिरने से घर की बिजली की फिटिंग जल गई। साथ ही घर में लगे बिजली के उपकरण भी जल गए। जिससे उन्हें हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। शुक्रवार काे अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जिले के लोगाें को कई दिनों से गर्मी व उमस ने परेशान कर रखा था। चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों का कहीं भी आना जाना मुश्किल हो रहा था। पंखें व कूलर की हवा में बैठ कर भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। दो दिनों से आसमान में बादल तो उमड़ कर आ रहे थे, लेकिन बिना बारिश के ही आगे बढ़ जाते थे। शुक्रवार सुबह लोग उठे तो आसमान में काले बादल छाए हुए थे। सुबह के समय भी अंधेरा हो गया था। करीब साढ़े सात बजे तेज बारिश शुरू हुई। बारिश का पानी धीरे-धीरे सड़कों किनारे व निचले इलाकों में जमा होने लगा। सड़कों पर वाहन रेंगने लगे। कई युवा बाइक पर बारिश का आनंद लेते दिखे।
बिजली गिरने से घर में मची चीख पुकार
बिलासपुर कस्बा के आंबेडकर नगर में एक घर पर बिजली गिरने से घर के उपकर जल गए। घर के बाहर लगी टाइलाें के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हो गए। परिवार के सदस्यों ने बाहर भागकर जान बचाई। पवन कुमार ने बताया कि सुबह साढे़ सात बजे बादलों की गरजना के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई थी। बिजली भी जोर-जोर से कड़क रही थी। वह अपने घर में बैठे हुए थे। छत पर बने कमरे में उसकी पत्नी कांता व दो बच्चे बैठे हुए थे। कुछ ही देर में बिजली के गिरने की आवाज के साथ धमाके की आवाज आई। कमरे में बैठी कांता, मधु जोर-जोर से चिल्लाते हुए कमरे से बाहर भागी।
उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अंदर से धुआं निकल रहा था। बिजली के बोर्ड में आग लगने के पश्चात धुंआ निकल रहा था। कांता ने बताया कि आसमानी बिजली गिरते धमाके के साथ बिजली के बोर्ड में आग लग गई। कमरे की बिजली पूरी तरह से बंद हो गई। पवन कुमार ने बताया कि आसमानी बिजली गिरने से घर में लगा इंवर्टर, पंखा, एलईडी बल्ब बिजली के बोर्ड पूरी तरह से जल गए। बिजली गिरने से पूरा परिवार दहशत में है।