फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Gurugram depot bus caught fire near Karnal Baldi bypass

Haryana: करनाल बलड़ी बाईपास के समीप गुरुग्राम डिपो की बस लगी आग, ब्रेक को लेकर आ रही थी दिक्कत

Wed, 10 Apr 2024 05:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Apr 2024 05:21 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल में बलडी बाईपास के समीप गुरुग्राम डिपो की बस में आग लग गई। परिचालक ने यात्रियों को पहले ही नीचे उतार दिया था। 

विज्ञापन
Haryana: Gurugram depot bus caught fire near Karnal Baldi bypass
बस में लगी आग। - फोटो : संवाद

विस्तार

जीटी रोड पर बलड़ी बाईपास के समीप हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम डिपो की बस में आग लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय बस खाली थी। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पुरी तरह जल चुकी थी। इस दौरान सर्विस लाइन पर जाम लगा रहा।

विज्ञापन


बस चालक नीरज कुमार ने बताया कि वह चंडीगढ़ से दिल्ली की ओर जा रहा था। तभी बस के ब्रेक में दिक्कत आई तो उसने यात्रियों को नीलोखेड़ी बस स्टॉप पर अन्य बसों में बैठा दिया। बस में आ रही दिक्कत की सूचना डिपो में अधिकारियों को दे दी थी।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बस को अपने नजदीकी सर्विस सेंटर पर ठीक कराने को कहा। इसके बाद वह बस को धीमी गति से करनाल शहर की तरफ लेकर आ रहा था। जैसे ही वह बलड़ी बाईपास पर पहुंचा बस के पीछे के टायरों में आग लग गई। उसने बस को सड़क पर ही खड़ा कर दिया और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग फैलती गई और टायर फट गए। इससे आग और धधक गई और पुरी बस को चपेट में ले लिया। इस दौरान दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed