{"_id":"692f373823feff7a9b085368","slug":"hardware-shopkeepers-wallet-and-mobile-phone-found-on-canal-bank-karnal-news-c-18-knl1018-793070-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सैर करने निकले हार्डवेयर दुकानदार का नहर किनारे मिला पर्स, मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सैर करने निकले हार्डवेयर दुकानदार का नहर किनारे मिला पर्स, मोबाइल
विज्ञापन
संचालक रविंद्र
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/काछवा। घर से सैर करने की कहकर तड़के 3 बजे निकले गांव सैदपुरा निवासी हार्डवेयर दुकान के संचालक रविंद्र (34) मंगलवार को लापता हो गए। ग्रामीणों ने जांच की तो पश्चिमी यमुना बाईपास पर रेलवे अंडर पास के पास से उनकी टोपी, जैकेट, मोबाइल फोन और पर्स बरामद हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पर्स से एक नोट भी बरामद हुआ है। इस नोट में कुछ लोगों से लेनदेन का जिक्र किया गया है। पुलिस और गोताखोरों की टीम ने खोज अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को उनका कोई सुराग नहीं लगा।
रविंद्र के पिता परमानंद ने बताया कि रविंद्र इकलौता बेटा है। विजय नगर में हार्डवेयर की दुकान है। घर की आर्थिक हालात भी ठीक हैं। रात को सभी खाना खाकर सो गए थे। सैर करने रविंद्र रोजाना जाता था, मंगलवार को सुबह जल्दी घर से निकल गया था। सुबह छह बजे तक उसका इंतजार किया गया। बेटे के नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई। ग्रामीणों को अलग-अलग जगह भेजा गया। अचानक रेलवे अंडरपास के निकट एक ग्रामीण की निगाह जैकेट पर पड़ी तो अन्य चीजें मोबाइल, पर्स व उसकी टोपी भी साथ पड़े थे। तब पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सामान कब्जे में लिया।
गोताखोर कर्ण सिंह ने नहर में दो घंटे तक तलाश की लेकिन कुछ नहीं मिला। कर्ण सिंह ने बताया कि नहर में पानी की गहराई तीन से चार फीट है इसलिए डूबने की संभावना कम ही है। बुधवार को फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा। सदर थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि शिकायत पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।