फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   hang, dead, suspens, fir, one arrest, karnal

संदिग्ध हालात में व्यक्ति ने लगाई फांसी

Sun, 02 Apr 2017 11:27 PM IST
karnal
karnal Updated Sun, 02 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
गांव डिंगर माजरा में एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे में केबल के तार से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पत्नी ने अपने ही परिवार के एक युवक पर मृतक को नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर परिवार के एक युवक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

गांव डिंगर माजरा निवासी प्रवेश शर्मा (35) पुत्र डॉ. सतपाल शर्मा एक निजी स्कूल में बस ड्राइवर था। रविवार की सुबह प्रवेश अपने अपने साथी के साथ घर से बाहर गया था और कुछ घंटों के बाद घर लौटा। उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर केबल के तार से छत के पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। अतिरिक्त थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पत्नी पूजा ने अपने ही परिवार के एक युवक पर उसके पति को नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। मृतक की पत्नी पूजा ने पुलिस शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके पति को उनके ही परिवार का युवक अमित बुलाकर ले गया था। इसके बाद प्रवेश नशे की हालत में घर लौटा और अपने कमरे का दरवाजा बंद कर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत के आधार पर अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गांव डिंगर माजरा में प्रवेश शर्मा नामक व्यक्ति ने केबल के तार से पंखे में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने अपने ही परिवार के अमित कुमार पर उसके पति को नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। इसके आधार पर अमित के खिलाफ भादंसं की धारा-306 में मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed