फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hafed GM got cobra at Kothi

हैफेड के जीएम की कोठी में मिला कोबरा

Fri, 11 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Fri, 11 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Hafed GM got cobra at Kothi

राष्ट्रीय राजमार्ग तरावड़ी स्थित हैफेड के जीएम प्रदीप की कोठी में उस समय हड़कंप मच गया जब कोठी में पहरा देने वाले चौकीदारों ने करीब साढ़े 4 फुट लंबे कोबरा सांप को घूमते हुए देखा। हड़बड़ाहट सुनकर कोबरा सांप एक दीवार के पीछे बने गड्ढे में घुस गया। तुरंत इसकी सूचना स्नेकमैन सतीश को दी गई।

विज्ञापन


सतीश मौके पर पहुंचा और सांपों की चलने की लकीरें देखकर अपने औजारों के माध्यम से सांप को गड्ढे से काबू कर लिया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि हैफेड के जीएम प्रदीप कुमार ने बीते 2 दिन पहले भी कोबरा सांपों को गोदामों के पास घूमते हुए देखा था।
विज्ञापन


लेकिन इसके बाद कोबरा सांप कहीं छिप गए थे। सतीश ने बताया कि कोबरा सांप लंबा और काफी जहरीला होता है। यदि सांप किसी को काट लेता तो उसकी जान बचानी मुश्किल हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांप काटने से हो चुकी हैं 3 मौतें
लगातार सांपों के मिलने से शहरवासियों में दहशत का माहौल है। कॉलोनी में सांप मिलने से आज एक महिला बाल-बाल बच गई। इससे पहले तरावड़ी क्षेत्र में सांप के काटने से 3 मौतें भी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि फुट्टी तरावड़ी के एक डेरे में एक बुजुर्ग की सांप के डसने से मौत हो गई थी।

वहीं इसके बाद वार्ड नंबर-15 में एक युवक को सांप ने डस लिया था। अभी करीब 4 दिन पहले भी काटजू नगर किले के पास सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed