फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Guruji was beaten up for segregating students on the basis of caste and indecent remarks on girl students

जाति के आधार पर विद्यार्थियों को अलग बैठाने व छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी में गुरुजी से मारपीट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Guruji was beaten up for segregating students on the basis of caste and indecent remarks on girl students
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घरौंडा। स्कूल में जाति के आधार पर विद्यार्थियों को अलग-अलग बैठाने और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने के मामले में एक अध्यापक के खिलाफ पुलिस और प्रधानाध्यापक से शिकायत की गई है। यही नहीं गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को स्कूल में हंगामा कर आरोपी शिक्षक से मारपीट भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। साथ ही प्रधानाध्यापक ने ग्रामीणों को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला राजकीय माध्यमिक स्कूल कलहेड़ी का है।
घरौंडा के एक निजी कॉलेज से जेबीटी अध्यापक को शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय माध्यमिक स्कूल कलहेड़ी में ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है। आरोप है कि स्कूल में क्लास के दौरान आरोपी शिक्षक विद्यार्थियों से जाति पूछकर उसी के अनुसार अलग-अलग बैठाता है। यही नहीं आरोप है कि शिक्षक की ओर से छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी भी की जाती है। ग्रामीणों की मानें तो शिक्षक की ओर से सभी विद्यार्थियों से उनके अभिभावकों का व्यवसाय पूछा जाता है। इस दौरान मजदूरी करने वाले अभिभावकों के बच्चों को जान बूझकर अपमानित और प्रताड़ित किया जाता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को अध्यापक ने एक बच्चे को बेवजह पीट दिया था, जिसके बाद वह रोता हुआ अपने घर पहुंचा। इस पर मां दोपहर बाद अपने बेटे को लेकर दोबारा स्कूल में पहुंच गई। महिला ने जब अध्यापक से बच्चे को पीटने का कारण पूछा तो आरोपी शिक्षक टेबल पर बैठ गया और महिला से बोला-अब मुझे पीट लो। अध्यापक की मानसिकता और रवैये का जिक्र महिला ने अपने आस पड़ोस में किया। इसके बाद जब अभिभावकों ने अन्य बच्चों से जानकारी तो उन्होंने बताया कि अध्यापक सिर्फ लड़कों के साथ ही नहीं लड़कियों के साथ भी गलत व्यवहार करता है और अश्लील टिप्पणी करता है और बच्चों को जाति पूछकर अलग-अलग बैठाता है। इससे नाराज शिक्षकों ने सोमवार को स्कूल में हंगामा कर आरोपी शिक्षक के साथ मारपीट की। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। ग्रामीणों ने स्कूल हेड मास्टर को लिखित शिकायत देकर शिक्षक को हटाने की मांग रखी। हंगामे की सूचना पर डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेडमास्टर रणधीर बोले-लिखित शिकायत मिली है
राजकीय माध्यमिक स्कूल, कलहेड़ी के हेडमास्टर रणधीर सिंह ने बताया कि बीआरएम कॉलेज से उनके स्कूल में एक शिक्षक ट्रेनिंग पर आया हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि अध्यापक ने उनके बच्चों पर गलत टिप्पणी की है। अध्यापक के साथ मारपीट भी गई है। अध्यापक ने माफी मांगी है। ग्रामीणों की तरफ से लिखित शिकायत दी गई है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी बोले-नहीं मिली लिखित शिकायत
गांव कलहेड़ी में अध्यापक के मामले को लेकर पुलिस थाने में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
-- दीपक, थाना प्रभारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed