{"_id":"6845f5b04a2501be44054941","slug":"gullarpurs-mehar-singh-dies-in-america-karnal-news-c-18-knl1008-665481-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमेरिका में गुल्लरपुर के मेहर सिंह की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमेरिका में गुल्लरपुर के मेहर सिंह की मौत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। गुल्लरपुर गांव के श्योड़ी डेरा निवासी 36 वर्षीय मेहर सिंह की अमेरिका में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि सात साल पहले पुश्तैनी जमीन बेचकर मेहर सिंह को विदेश भेजा था। करीब आठ माह पहले मेहर सिंह को अमेरिका की स्थायी नागरिकता मिली थी।
अब वह अपने परिवार को लेकर अमेरिका जाकर बसने का मन बना रहा था। मृतक के परिवार में बुजुर्ग मां-बाप, पत्नी और 13 साल का बेटा है। इस घटना से परिजन सदमे में हैं।
मेहर सिंह अमेरिका के मीसीपी शहर में रहता था और एक साथी प्रिंसपाल के साथ साझे में स्टोर चलाता था। शुक्रवार को जब मेहर सिंह स्टोर पर नहीं गया तो प्रिंसपाल ने मेहर सिंह के घर जाकर देखा तो मेहर सिंह बेड से नीचे बेसुध मिला। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन अब उनके शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की अपील कर रहे हैं।