फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Green is being cut from HSIIDC area too

एचएसआईआईडीसी क्षेत्र से भी काटे जा रहे हरे पड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Green is being cut from HSIIDC area too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मूनक/करनाल। सफाई और ट्रिमिंग के नाम पर अवैध रूप से पेड़ काटे जा रहे हैं। बड़ागांव के बाद अब बेगमपुर में भी हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया है। यह कार्य करीब एक महीने से जारी है। एचएसआईआईडीसी ने औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के पास खड़े पेड़ों की ट्रिमिंग और सफाई का टेंडर जारी किया था लेकिन बिना परमिशन के करीब हजारों क्विंटल पेड़ काटकर खुर्द-बुर्द किए जा चुके हैं। हालांकि कुल कितने पेड़ काटे जा चुके हैें इसका सही पता जांच के बाद ही चलेगा। डीएफओ नरेश रंगा ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच के लिए रेंज ऑफिसर को लगाया गया है।
गांव बेगमपुर के पास सरकार द्वारा करीब 987 एकड़ भूमि पर विकसित औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों के प्लॉट काटे गए थे लेकिन वहां फिलहाल दर्जन भर यूनिट ही चालू हैं। बाकी खाली पड़ी भूमि में पेड़ खड़े थे जिनको बेचा जा रहा है जबकि टेंडर के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र में खड़े पेड़ों की सिर्फ टहनियों को काटा जाना था। पेड़ काटने को लेकर वन विभाग से कोई परमिशन नहीं ली गई। हैरानी की बात है कि बेगमपुर में करीब एक महीने से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई चल रही है, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

विभाग ने न तो पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति ली, न पेड़ काटकर बेचने के लिए नीलामी की। औद्योगिक क्षेत्र की भूमि से काटे गए पेड़ों को रोजाना ट्रालियों में भरकर बेचा जा रहा है। लोगों ने बताया कि ठेकेदार 250 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर लकड़ी बेच रहा है और अब तक सैकड़ों ट्रालियां लकड़ी की बेची जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेगमपुर के समीप बने इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क किनारे खड़े पेड़ों की ट्रिमिंग करवाई गई है। छोटे-मोटे पेड़ कटे होंगे, बड़े साइज के पेड़ नहीं कटवाए गए।
राजबीर, एक्सईएन एचएसआईआईडीसी
मामला संज्ञान में आया है, वन विभाग से पेड़ों को काटने के लिए परमिशन नहीं ली गई है। जांच के लिए रेंज ऑफिसर की ड्यूटी लगा दी है।
- नरेश रंगा, डीएफओ, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed