{"_id":"69470886e9f03407b2066d13","slug":"gram-panchayat-action-depicted-through-drama-karnal-news-c-18-knl1018-805785-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नाटक से दर्शाई ग्राम पंचायत की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नाटक से दर्शाई ग्राम पंचायत की कार्रवाई
Sun, 21 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 21 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। जिले के सभी छह खंडों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर ने युवा ग्राम पंचायत प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें जिलेभर से 30 वरिष्ठ माध्यमिक और उच्च विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाले लगभग 1560 विद्यार्थियों ने भाग लिया। असिस्टेंट प्रोफेसर बृजेश वत्स ने बताया कि प्रतिभागियों ने नाट्य रूपांतरण से एक आदर्श ग्राम पंचायत की कार्रवाई को दर्शाया। उन्होंने पराली न जलाने, दहेज प्रथा, साइबर क्राइम और ग्राम पंचायत के आय एवं व्यय का सोशल ऑडिट आदि मुद्दों को भी प्रस्तुत किया। बृजेश ने बताया कि खंड करनाल में नगला मेघा, निसिंग में पिचोलिया, नीलोखेडी में सुल्तानपुर, घरौंडा में खोरा खेड़ी, असंध में उप्लानी और इंद्री में ब्याना विद्यालय प्रथम रहे। विजेता विद्यालय 22 से 31 दिसंबर तक जिला स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन