{"_id":"68a79199cd78e9ba4f0a6005","slug":"government-school-camp-team-became-champion-by-defeating-the-teams-of-private-schools-karnal-news-c-246-1-sknl1020-142582-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: निजी स्कूलों की टीमों को पछाड़कर राजकीय विद्यालय कैंप टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: निजी स्कूलों की टीमों को पछाड़कर राजकीय विद्यालय कैंप टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
जिलास्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय की 20 टीमों ने शानदार प्रदर्शन
पहली बार मैदान में उतरी राजकीय टीम ने निजी स्कूलों को दी मात
-पहली बार राजकीय विद्यालय की टीमों ने लिया बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिलास्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय की टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहली बार बास्केटबॉल के मैदान में उतरी राजकीय विद्यालय की टीमों ने निजी स्कूलों की टीमों को मात दी। प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंप की टीम ने जिलास्तर पर पहला व दूसरा स्थान पाया। यह प्रतियोगिता दड़वा स्थित सत्य साईं स्कूल में करवाई गई थी। इस अंडर-14 चैंपियनशिप में जिलेभर से कुल 20 में से लड़कों की 11 और लड़कियों की नौ टीमों ने भाग लिया था। जिसमें कैंप स्कूल की लड़कियों की टीम ने पहला और लड़कों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता के बाद स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। विद्यालय प्राचार्य सूरजभान ने स्टाफ सदस्यों के साथ स्वागत कर टीम को बधाई दी। इस स्कूल की टीम ने पहली बार बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया था। पहली बार भाग लेते हुए राजकीय विद्यालय की टीमों ने निजी स्कूलों की टीमों को पछाड़ते हुए पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों ने अपनी शानदार तकनीकी से सभी को हैरान कर दिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाला जिले से एकमात्र कैंप राजकीय विद्यालय था। अन्य सभी टीमें पब्लिक स्कूल की थी। सुविधाओं की कमी के बावजूद राजकीय विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जिला विजेता का ताज अपने नाम किया।
यह पहली बार है कि बास्केटबॉल प्रतियोगिता में राजकीय विद्यालय की टीम ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में कैंप स्कूल की टीम ने कोच गोपाल सिंह व नर्सरी कोच विशाल सिंह के नेतृत्व में भाग लिया। कोच गोपाल सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में एसडी पब्लिक स्कूल जगाधरी से तान्या मग्गो, विवेकानंद स्कूल कोच अश्वनी नंदा, जानकी ग्लोबल पब्लिक स्कूल कोच चेतन कुमार, एसडी मॉडल स्कूल कोच सोनी, आर्य कन्या स्कूल से विशाल सिंह, न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल से आदर्श ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। स्कूल टीम की शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य सूरज भान ने खिलाड़ियों को स्कूल में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन मिलने पर वे बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। सुविधाओं की कमी के बाद भी खिलाड़ियों ने स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
वहीं, खिलाड़ियों की टीम पर जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता गुप्ता, शिक्षा विभाग के खेल अधिकारी राजेश पोसवाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी। विजेता टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।