फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Government did lathi charge under conspiracy: Selja

सरकार ने साजिश के तहत कराया लाठीचार्ज : सैलजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Government did lathi charge under conspiracy: Selja
लघु सचिवालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष ? - फोटो : Karnal
करनाल/घरौंडा। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि काले झंडे दिखाना कोई अपराध नहीं, बल्कि किसान व नागरिक का अधिकार है। बसताड़ा टोल पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने साजिश के तहत किसानों पर लाठीचार्ज कराया है और उनके सिर फोड़े हैं। सरकार को लाठीचार्ज का हिसाब चुकाना पड़ेगा।
विज्ञापन

वह वीरवार को बसताड़ा टोल प्लाजा पर पहुंचीं और किसानों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लाठीचार्ज को लेकर किसानों से जानकारी ली। बाद में वे गांव रायपुर जाटान पहुंचीं और मृतक किसान सुशील काजल के परिवार को सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने करनाल में लाठीचार्ज के विरोध में हुए कांग्रेस के प्रदर्शन में भी हिस्सा लिया। एडीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। लघु सचिवालय पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला संयोजक तरलोचन सिंह समेत कई कांग्रेसियों की जेब भी कट गई।
विज्ञापन

9 माह से तो नहीं हुई कोई हिंसा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान 9 माह से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। कभी कोई हिंसा नहीं हुई। प्रशासन ने सरकार की शह पर किसानों पर बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसाई और उनके सिर फोड़े। लाठीचार्ज का आदेश देने वाले एसडीएम के तबादले पर उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर एसडीएम ने लाठीचार्ज के आदेश दिए हैं, उसके खिलाफ पूरी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई से जनता परेशान
सैलजा ने कहा कि इस सरकार ने कई बार डीजल, पेट्रोल व गैस के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। इससे जनता काफी परेशान हैं। उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के मृतक किसान के परिवार को 25 लाख रुपये व घायलों को 2-2 लाख देने की मांग पर कहा कि ये उनका अपना मत है, लेकिन कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed