फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Goods burnt in a warehouse fire caused by a short circuit

Karnal News: शाॅर्ट सर्किट से वेयरहाउस में लगी आग से जला सामान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Goods burnt in a warehouse fire caused by a short circuit
63..... फैक्ट्री में लगी आग के बाद निकलता धुआ संवाद
- गाड़ियों के स्पेयर पार्ट, फर्नीचर को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सेक्टर-3 के नजदीक स्थित टाटा मोटर्स के स्पेयर पार्ट्स वेयर हाउस में वीरवार को आग लग गई। शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की वजह सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में पूरे वेयरहाउस में लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे वेयरहाउस में रखे स्पेयरपार्ट, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गए।


बुधवार देर रात तक वेयरहाउस में कामकाज चला था। उसके बाद पूरे वेयरहाउस को अच्छी तरह से बंद कर दिया गया था। वीरवार को आग भड़क उठी। प्रबंधक पवन सैनी ने बताया कि सुबह चौकीदार ने सबसे पहले आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद दमकल को सूचना दी गई। कुछ ही समय में दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और पानी के लगातार छिड़काव के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed