Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   God does not hunger for wealth; He hungers for true love and devotion: Mridul Krishna Goswami

भगवान धन के नहीं, सच्चे प्रेम और भक्ति के भूखे : मृदुल कृष्ण गोस्वामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
God does not hunger for wealth; He hungers for true love and devotion: Mridul Krishna Goswami
श्रीमद्भागवत कथा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद
करनाल। सेक्टर-12 स्थित हुड्डा ग्राउंड में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दूसरे दिन आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को महत्वपूर्ण संदेश दिए। उन्होंने बताया कि भगवान को पाने के लिए सच्चे प्रेम और श्रद्धा की आवश्यकता होती है। भगवान धन के नहीं, सच्चे प्रेम और भक्ति के भूखे हैं।
विज्ञापन


आचार्य ने कहा कि महंगे वस्त्रों या 56 भोग के दिखावे से प्रभु नहीं मिलते। भक्त यदि एक मिनट भी पूरे मन से उनका स्मरण करे, तो वह भक्ति अनमोल है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में यह कथा चल रही है। श्रीमद्भागवत को जीवन जीने की कला सिखाने वाला दर्शन बताया। यह ग्रंथ मनुष्य को सत्य, धर्म और शुभ कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने वृंदावन की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह प्रेम की पावन धरा है। यहां भगवान को भक्ति के बंधन में बांधा जा सकता है। कथा का आयोजन हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के वाइस चेयरमैन सतीश गुप्ता करवा रहे हैं। राजकुमार सिंगला, पवन कुमार सिंगला, सोहन लाल सिंगला, रतन लाल सिंगला, विनोद कुमार सिंगला, देसराज गुप्ता और लिबर्टी ग्रुप के एमडी शम्मी बंसल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभु स्मरण का महत्व

आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को प्रभु स्मरण के लिए समय निकालने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे में से 23 घंटे 59 मिनट संसार के कार्यों में लगाएं। परंतु एक मिनट पूरी एकाग्रता से प्रभु के ध्यान में जरूर बिताएं। सच्चे मन से किया गया यह स्मरण विशेष फल देने वाला होता है। भगवान को बाहरी आडंबर नहीं, बल्कि भक्त का निश्छल प्रेम प्रिय है।



कीर्तन में ताली बजाने का महत्व

सत्संग और कीर्तन का महत्व समझाते हुए आचार्य ने श्रद्धालुओं को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि भजन-कीर्तन के दौरान पूरे उत्साह से झूमकर ताली बजानी चाहिए। आचार्य ने भक्त प्रह्लाद का उदाहरण देते हुए इस परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भक्ति में मन और शरीर दोनों की सहभागिता आवश्यक है। श्रद्धालुओं को सत्संग में पूरे उत्साह के साथ शामिल होना चाहिए।

श्रीमद्भागवत कथा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद

श्रीमद्भागवत कथा में भजनों पर झूमते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed