फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Get rid of unclaimed animals, campaign will run from today

लावारिस पशुओं से मिलेगी निजात, आज से चलेगा अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Get rid of unclaimed animals, campaign will run from today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम हाउस की पिछली कई बैठकों में शहर में घूमने वाले लावारिस पशुओं का मुद्दा उठता रहा है, लेकिन अब नगर निगम इस समस्या को लेकर सख्ती दिखाएगा। मंगलवार को महापौर रेनू बाला गुप्ता ने निगम अधिकारियों और शहर के गोशाला संचालकों के साथ बैठक की। जिसमें तय किया गया कि लावारिस पशुओं से शहर को निजात दिलाने के लिए बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इसके लिए निगम ने चार टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में वाहन के चार-चार कर्मचारियों को लगाया गया है। ये सभी टीमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रहेंगी और लावारिस पशुओं को उठाकर गोशाला पहुंचाएंगी। वहीं पशुओं को सड़क पर छोड़ने वाले को 2100 रुपये का जुर्माना देना होगा।
बैठक में पार्षदों, गोशाला संचालकों आदि ने कहा कि शहर की सड़कों पर भटकते पशुओं की संख्या बढ़ गई है, इन्हें कौन लोग भटकने के लिए छोड़ देते हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाती है। सड़कों पर इनसे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। इस समस्या को लेकर नागरिक काफी परेशान हैं। शिकायतें भी नगर निगम को मिल रही हैं। विशेष अभियान चलाकर ही शहर को इस समस्या से निजात दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन

बैठक में वरिष्ठ उप महापौर राजेश अग्घी, उप महापौर एडवोकेट नवीन कुमार, अतिरिक्त आयुक्त गौरव कुमार, उप निगमायुक्त अरुण कुमार, भूपेंद्र नौतना, राजेंद्र सिरसी, मुकेश अरोड़ा, युद्धवीर सैनी आदि पार्षद व उनके प्रतिनिधि और अर्जुन गेट स्थित श्री राधा कृष्ण गोशाला के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, अखाड़ा बाबा सहज गिरी गऊ चिकित्सालय के प्रधान सुशील गुप्ता, श्रीकृष्ण गोशाला के प्रधान रमेश गुप्ता तथा फूसगढ़ स्थित गोशाला के सेवक राजेश बसंल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोशाला में मौजूद पशुओं की होगी टैगिंग
महापौर ने कहा कि भटकते पशुओं से निजात पाने के लिए अब निगम विशेष अभियान शुरू करेगा। पशुओं को सड़कों से उठाने के लिए चार टीमें गठित करके प्रत्येक वाहन के साथ चार लोगों को लगाया जाएगा। पहले मुख्य सड़कों को पशुओं से मुक्त किया जाएगा और फिर दूसरी जगहों पर अभियान जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अपने पशु को सड़क पर छोड़ता पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई कर 2100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। महापौर ने बताया कि नगर निगम की ओर से फूसगढ़ में चलाई जा रही गोशाला में मौजूद सभी पशुओं की टैगिंग करवाई जाएगी।
इन सड़कों पर पहले चलेगा अभियान
अभियान में शहर से गुजरती पुरानी जीटी रोड, नावल्टी रोड, हांसी रोड, कैथल रोड और अनाज मंडी आदि मुख्य सड़कों को पहले भटकते पशुओं से मुक्त किया जाएगा। इसके बाद सेक्टरों और दूसरी जगहों पर पशुओं को उठाने के लिए वाहन भेजे जाएंगे। ये अभियान कई दिन चलेगा और रोजाना कम से कम चार घंटे काम किया जाएगा। सावन का महीना चल रहा है, कई त्योहार भी हैं। ऐसे में सड़कें पशुओं से मुक्त रहें और कोई भी व्यक्ति दुर्घटना का शिकार न हो, इसलिए एक सप्ताह में कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

मृत पशुओं को उठाने के लिए यहां फोन करें
शहर के किसी भी हिस्से में यदि मृत पशु मिलता है, तो उसे उठाने के लिए नगर निगम की ओर से दो मोबाइल फोन नंबर जारी किए गए हैं। इनमें पशु उठाने वाले एक व्यक्ति राजबीर का नंबर 94664-22842 तथा दूसरे अशोक का नंबर 95415-22842 है। मृत पशु उठाने के लिए इन नंबरों पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed