फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gaurish first in tennis competition

Karnal News: टेनिस प्रतियोगिता में गौरिश प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Gaurish first in tennis competition
करनाल। राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता में करनाल के खिलाड़ी गौरिश राणा ने अंडर-12 में प्रथम स्थान प्राप्त कर नाम रोशन किया है। गौरिश राणा ने कुरुक्षेत्र के अखिलेश को 7-1 से हराकर पहला स्थान पाया। गौरिश राणा को प्रथम स्थान हासिल करने पर मुख्यमंत्री के ओएसडी संजय बठला ने सम्मानित किया। गौरिश राणा इससे पहले भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि गौरिश ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन की ओर से आयोजित ऑल इंडिया रेंकिंग टेनिस टूर्नामेंट में अंडर-12 सेमी फाइनल में भी विजेता रहे हैं। जयपुर में आयोजित चैंपियनशिप में भी अंडर-12 में प्रथम रनर अप रहे। गौरिश दयाल सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-सात का छात्र है। गौरिश की उपलब्धि पर प्रधानाचार्या शालिनी नारंग ने शुभकामनाएं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed