{"_id":"678c14cb5381005f8003b75a","slug":"gaugi-rana-won-the-prize-of-one-lakh-rupees-karnal-news-c-18-knl1008-563079-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गौगी राणा ने जीता एक लाख का इनामी दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गौगी राणा ने जीता एक लाख का इनामी दंगल
विज्ञापन
- पहलवान मोनू धीमान और विशाल राणा की ओर से नशा मुक्ति के लिए किया गया दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सेक्टर सात के सामुदायिक केंद्र में शनिवार दोपहर को आयोजित दंगल में मुखाला के पहलवान गौगी राणा ने दिल्ली के पहलवान राहुल को हराकर एक लाख रुपए का दंगल जीत लिया। पहलवान मोनू धीमान और विशाल राणा की ओर से नशा मुक्ति के लिए दूसरे विशाल दंगल का आयोजन किया गया।
दंगल में हरियाणा, राजस्थान और यूपी के पहलवानों ने पहुंचकर दमखम दिखाया। दंगल में सहारनपुर के पहलवान और दादुपुर करनाल के पहलवान कमल के बीच कांटे का मुकाबला हुआ जिसमें दोनों पहलवान बराबरी पर रहे। बड़ा गांव के बाल पहलवान तनीष को करनाल के बाल पहलवान सोनू ने हराया।
बड़ा गांव के पहलवान अंकुश ने लक्की पहलवान सुभरी माजरा, जस्सा पहलवान ने सहारनपुर के सुशील पहलवान, काला उमरी ने राजस्थान के पहलवान पुष्पकर राज को, बाबा गौरी शंकर ने राजस्थान के पहलवान चमकीला को हराया। दंगल में विजेता पहलवानों को गुरुद्वारा नानकसर के संत बाबा जोगा सिंह और राणा अकादमी के निदेशक जोगिंद्र राणा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
दंगल में ढोल की थाप पर पहलवान दमखम दिखा रहे थे, तभी राजस्थान के दो भाई चमकीला और पुष्पकर राज पहुंचे और अपनी जोट मांगी। तभी अयोध्या के हनुमानगढ़ी के बाबा गौरी शंकर ने चमकीला पहलवान से तो सुभरी के पहलवान काला ने चमकीला पहलवान से हाथ मिलाया।
राजस्थान के पहलवान जेब से रुपए निकाल बाबा को देने लगे और बोले कि ये पैसे ले और पंडाल से मांग कर गुजारा कर, ये दंगल है कोई मंदिर नहीं। इसी दौरान चमकीला ने बाबा गौरी शंकर को लात मारी जिसे देख भीड़ भड़क गई। फिर बाबा गौरी शंकर और काला सुभरी ने चमकीला पहलवान और उसके भाई पुष्पकर राज की धोबी पछाड़ धुनाई कर दंगल जीत लिया। बाबा गौरी शंकर के चमकीला पहलवान को चित करते ही पंडाल में बैठे दर्शक ढोल की थाप पर नाचने लगे।