फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gatepass in the mandis started getting cut after the suspension of the secretaries

सचिवों के निलंबन के बाद कटने लगे मंडियों में गेटपास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gatepass in the mandis started getting cut after the suspension of the secretaries
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

निसिंग। जिले की अनाज मंडियों के निलंबन की कार्रवाई के बाद जिले की लगभग सभी अनाज मंडियों में धान खरीद से संबंधित तैयारियां तेज हो गई हैं। अधिकतर अनाज मंडियों में गेटपास काटने का कार्य भी शुरू हो गया है।
दो दिन पहले ही मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने करनाल व तरावड़ी अनाज मंडी के सचिवों को गेटपास में लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया था। जिससे अन्य अनाज मंडियों में खलबली मच गई है। अधिकतर अनाज मंडियों में व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

निसिंग अनाज मंडी के सचिव बलवान सिंह ने बताया कि मंडी में रविवार को किसानों को करीब 1700 क्विंटल 1509 धान पहुंचा है। साढ़े चार बजे तक उनके 45 गेटपास कट चुके थे। देर शाम तक धान की आवक दो हजार क्विंटल तक पहुंचने का अनुमान है। व्यापार मंडल प्रधान बलबीर राणा ने बताया कि मंडी में बासमती 1509 धान पहुंच रहा है। जिसे नमी के हिसाब से खरीद किया जा रहा है। कुछ किसान ज्यादा हरी फसल कटवाकर ला रहे है। जिसे 2300 से 2600 के आसपास खरीदा जा रहा है। वहीं अधिकतर धान न तो पूरी सूखा है और न ही अधिक नमीं। जिसे व्यापारियों द्वारा 2800 से 2900 तक खरीद की जा रही है। मंडी में एक ढेरी 2930 के दामों में बिक्त्रस्ी की गई है। उन्होंने किसानों को गेटपास बनवाकर लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed