{"_id":"65de5c3c546582a1b0095bc4","slug":"gangsters-threatened-to-kill-retired-chief-engineer-karnal-news-c-18-knl1008-336139-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर को गैंगस्टरों ने दी मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर को गैंगस्टरों ने दी मारने की धमकी
विज्ञापन
- राजस्थान के पुष्कर में बने मकान और 40 एकड़ जमीन छोड़कर न जाने पर परिवार को भी खत्म करने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। सेक्टर-छह निवासी सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर को राजस्थान के गैंगस्टरों ने फोन कर पुष्कर स्थित उसकी 40 एकड़ जमीन को छोड़कर न जाने पर उसे व उसके परिवार को मारने की धमकी दी है।
वहीं पीड़ित के रिश्ते के भांजे समुंद्र सिंह को पुष्कर में बने मकान से अगवा कर घर में रखे 3.20 लाख रुपये लूट लिए और जेसीबी से मकान का बाहरी कमरा तोड़ दिया। पीड़ित ने घरौंडा थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया जाता है कि इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे रोहित गोदारा का नाम सामने आ रहा है जो कि राजस्थान के बीकानेर का रहने वाला है। हालांकि पुलिस ने अभी इस गैंगस्टर के नाम की पुष्टि नहीं की है।
सेक्टर-छह निवासी हुकम चंद देसवाल ने घरौंडा थाना पुलिस को बताया कि उसका घरौंडा में पेट्रोल पंप व घर है। पीड़ित ने बताया कि उसकी पीह गांव, जिला डीडवाना, तहसील पुष्कर राजस्थान में 40 एकड़ जमीन है। जिसकी देखरेख के लिए कान्हा राम नाम के एक व्यक्ति को रखा है। वहीं उसका रिश्ते का भांजा समुंद्र सिंह भी देखरेख के लिए रहता है। सात फरवरी की देर रात करीब 15-20 लोग बंदूक, रिवाॅल्वर व पिस्तौल लेकर आए। जिनके मुंह बंधे थे और जबरदस्ती मकान में घुस आए। आरोपियों ने उसके भांजे समुंद्र सिंह की कनपटी पर रिवाॅल्वर लगा काले रंग की स्कॉरपियो में अगवा कर ले गए। कान्हा राम को बंदूक के बल पर धमकी दी कि पांच मिनट में यहां से चला जा नहीं तो मार देंगे। कान्हा राम डर के मारे ट्रैक्टर पर बैठकर पड़ोस के घर में चला गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसके भांजे को अगवा करने के बाद वहां पर बने एक कमरे को जेसीबी से तोड़ दिया। समुंद्र सिंह को तीन घंटे तक गाड़ी में बैठाकर जंगलों में घुमाते रहे। उस पर रिवाॅल्वर तानकर बार-बार जान से मारने की धमकी देते रहे व सुबह तीन-चार बजे बसी गांव से सिडयास के रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। वहीं जाते हुए कहा कि अगर वहां पर खेत पर गया तो जान से मार देंगे।
पीड़ित ने बताया कि आठ फरवरी को दोपहर के समय पीड़ित के पास फोन आया और उसे जान से मारने की धमकी देकर कहा कि जो पुष्कर राजस्थान वाली जमीन है। उसको जल्द खाली करके भाग जाओ या सस्ते दामों में बेचकर निकल जाओ। अगर उसकी बात न मानी तो उसके करनाल वाले घर का व वाटर पार्क का पता उन्हें मालूम है। वे वहीं पहुंच कर उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे।
सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित के नंबर को ट्रैकिंग पर डाल दिया है। अभी फिलहाल जांच की जा रही है कि पीड़ित के भांजे को अगवा करने वाले आरोपी कौन थे। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
श्रीभगवान, थाना प्रभारी, घरौंडा