फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Gangsters are firing bullets from abroad for extortion

Karnal News: रंगदारी के लिए विदेश से गैंगस्टर चलवा रहे गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Gangsters are firing bullets from abroad for extortion
- अब तक हुई 12 वारदात में लॉरेंस बिश्नोई, भानू राणा, काला राणा और बंबीहा गैंग से जुड़े बदमाश हुए हैं गिरफ्तार
विज्ञापन


- चिकित्सक, व्यापारी, ज्वैलर, प्रॉपर्टी डीलर और मोबाइल शोरूम संचालकों से मांगी गई रंगदारी

गगन तलवार
करनाल। रंगदारी न मिलने पर देश व विदेश में बैठे गैंगस्टर दहशत फैलाने के लिए अपने गुर्गों से गोलियां चलवा रहे हैं। 13 माह में जिला में इस तरह की 12 वारदात हो चुकी हैं। इनमें से नौ में लॉरेंस बिश्नोई, भानू राणा, काला राणा और बंबीहा गैंग का हाथ मिला।

करनाल ही नहीं बल्कि जीटी बेल्ट में अंबाला से लेकर सोनीपत तक इनके गुर्गे सक्रिय हैं। करनाल से जुड़े 11 मामलों में इन गैंगस्टरों से जुड़े शूटर और बदमाशों को पुलिस काबू भी कर चुकी है। इसके बाद भी गोली चलाने और रंगदारी मांगने के मामले थम नहीं रहे हैं। आरोपी एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। अब चार चमन मार्केट में नागपाल मोबाइल शोरूम पर हवाई फायर कर रंगदारी मांगने का नया मामला सामने आया है, इसमें भी एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले को भी भानू राणा गैंग से जोड़कर जांच कर रही है। करनाल में बढ़ते इस तरह के मामलों में गैंगस्टरों के निशाने पर पहले इमीग्रेशन सेंटर संचालक आए, इसके बाद डॉक्टर, प्रॉपर्टी व कार डीलर, कपड़ा व्यापारी, ज्वेलर्स को निशाना बनाया गया। अब जनवरी के बाद फिर वारदात हुई है तो मोबाइल शोरूम संचालक को निशाना बनाया गया। इन सभी मामलों में 50 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक कुल नौ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस मामले में किस गैंगस्टर का मिला हाथ
- 30 अप्रैल 2024 : दिलेर कोटिया के नाम से कालरम निवासी सुमित पर सेक्टर-14 में गोलियां चलाकर एक करोड़ रुपये मांगे।

- 05 जून 2024 : कर्ण कैनाल स्थित दो इमीग्रेशन सेंटरों पर गोलियां चलाकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

- 23 जून 2024 : गोल्डी बराड़ के भाई के नाम से पुराने बस स्टैंड के पीछे इमिग्रेशन सेंटर संचालक की कार पर गोलियां चलाकर एक करोड़ रुपये मांगे।

- 07 अगस्त 2024 : अमेरिका में बैठे भानू राणा के नाम से श्रीरामचंद मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टर से एक करोड़ रुपये मांगे।

- 07 अगस्त 2024 : लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़े भानू राणा ने ही विदेशी नंबर से कॉल करके तरावड़ी के प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये मांगे।

- 25 अगस्त 2024 : कार डीलर से फोन करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

- 06 सितंबर 2024 : लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े भानू राणा के बदमाशों ने इंद्री में फास्ट फूड के मालिक के घर पर फायरिंग करके 50 लाख रुपये मांगे।

- 02 अक्तूबर 2024 : भानू राणा के नाम से इंद्री में कपड़ा व्यापारी को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर कॉल करके 50 लाख रुपये मांगे।

- 28 अक्तूबर 2024 : घरौंडा के फ्लाईओवर से घरौंडा थाने के समीप जेएमडी शोरूम पर फायरिंग मामले में काका राणा और दो अज्ञात के खिलाफ केस हुआ था।

- 05 जनवरी 2025 : लॉरेंस गैंग से जुड़े काका राणा के शूटरों ने सेक्टर-7 स्थित राज ज्वेलर्स मालिक के घर गोली चलाकर एक करोड़ की रंगदारी मांगी।

- 07 जनवरी 2025 : लॉरेंस गैंग से जुड़े काका राणा के शूटरों ने जेएमडी शोरूम पर फायरिंग की थी।

आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा
बढ़ती वारदात से ऐसा लग रहा है कि आरोपियों में पुलिस का खौफ नहीं है। पुराने मामलों में देखें तो अगस्त और जनवरी माह में तो एक साथ दो से तीन वारदात हुई। घरौंडा में थाने के समीप जेएमडी शोरूम पर भी चार माह में दो बार फायरिंग हुई। अब चार चमन मार्केट में ताजा मामले में भी पुलिस की ओर से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है। जनवरी माह में राज ज्वैलर्स के सेक्टर-7 स्थित आवास पर घर के बाहर फायरिंग हुई थी। उनका शोरूम भी चार चमन मार्केट में है। ऐसे में पुलिस की ओर से तब भी यहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। अब सुरक्षा पहरा हटते ही दोबारा बाजार में वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed