{"_id":"68eabc9cca94156ffe00cf1f","slug":"from-homes-to-markets-and-religious-places-decorations-will-be-done-on-festivals-karnanagari-will-look-different-karnal-news-c-18-knl1008-757493-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: त्योहारों पर घरों से लेकर मार्केट और धर्मस्थलों तक होगी सजावट, अलग दिखेगी कर्णनगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: त्योहारों पर घरों से लेकर मार्केट और धर्मस्थलों तक होगी सजावट, अलग दिखेगी कर्णनगरी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्वच्छता सर्वे में तीसरा स्थान पाने के बाद इस बार कर्णनगरी की दिवाली खास बनाने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने शहर के बाजारों को स्वच्छ बनाने के लिए सफाई व्यवस्था को बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने शहर के मार्केट एसोसिएशन, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और धार्मिक संगठनों के प्रधानों का आह्वान किया है कि वह त्योहारी सीजन में अपनी-अपनी मार्केट में लड़ियों के साथ खास साज-सज्जा कराएं, ताकि शहर की छवि और निखर सके।
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि शहरवासियों के लिए सुंदर, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण की व्यवस्था करना नगर निगम की प्राथमिकता है लेकिन इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। इसी क्रम में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और मार्केट एसोसिएशन के साथ साथ सभी धार्मिक संगठनों के प्रधानों को पत्र जारी करके अपील की जा रही वे अपनी सोसाइटी के प्रवेश द्वारों पर भी सजावट के कार्य करवाएं। धार्मिक संगठनों के प्रधान अपने मंदिर, गुरुद्वारा, मस्जिद व चर्च इत्यादि धार्मिक स्थानों को सुंदर तरीके से सजवाएं। वाईट वॉश और लड़ियों की रोशनी से सभी धार्मिक स्थल भव्य दिखाई दें, ताकि श्रद्धालु स्वच्छ एवं आकर्षक वातावरण में पर्व मना सकें।
निगमायुक्त ने मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चोपड़ा व सभी जोन इंचार्ज को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। सहायक अभियंता (विद्युत) अनूप कुमार को निर्देश दिए कि नगर निगम क्षेत्र में लगी सभी स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट, डिवाइडर व पार्कों में लगी फैंसी लाइटें चालू हालत में रहें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि संबंधित वार्डो की सभी मुख्य सड़कें गड्ढा मुक्त होनी चाहिए।
विज्ञापन
अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कहा कि नगर निगम का यह प्रयास शहर को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। ऐसे कार्यों से शहर के सुंदरीकरण में इजाफा होगा और नागरिक में स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण में सभी पर्व खुशी के साथ मना सकेंगे।
प्रधानों से कहा गया
कर्ण गेट मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संकल्प भंडारी ने बताया कि ऐसा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने भी सभी मार्केट के प्रधानों से कहा है कि वे अपने-अपने बाजार को सजवाने का कार्य करवाएं, ताकि बाजारों में आने वाले नागरिक अच्छा अनुभव लेकर जाएं। सभी से सजावट और सफाई अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया।