{"_id":"68bf35b6f3481a65ab07ad89","slug":"friendship-over-phone-is-creating-rift-in-marriage-karnal-news-c-18-knl1008-710114-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: फोन से दोस्ती डाल रही दांपत्य में दरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: फोन से दोस्ती डाल रही दांपत्य में दरार
Tue, 09 Sep 2025 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 09 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
करनाल। फोन से अधिक दोस्ती दांपत्य जीवन में दरार का बड़ा कारण बनती जा रही है। महिला थाने में पहुंचने वाले दंपतियों में से एक बड़ी संख्या ऐसे ही लोगों की है। किसी मामले में पत्नी की शिकायत होती है कि पति फोन से चिपका रहता है। न उसे समय देता है न बच्चों को। किसी मामले में पति की शिकायत होती है कि पत्नी रील बनाती रहती है। कई मामलों में विवाद का कारण अन्य बताया जाता है लेकिन काउंसिलिंग में पता चलता है कि मूल समस्या फोन के साथ अधिक समय बिताने की है।
महिला थाने में पारिवारिक विवाद के रोजाना सात से आठ मामले सुलझाए जाते हैं। एसएचओ ने बताया कि दंपतियों में मोबाइल फोन को लेकर रिश्तों में तनाव बढ़ रहे हैं। ऐसे में दंपतियों की काउंसिलिंग की जाती है। पिछले दो महीनों में 35 से अधिक दंपतियों ने एक साथ रहने का फैसला किया। महिला थाने की एसएचओ कन्नू प्रिया ने बताया कि थाने में हर महीने लगभग 25 मामले तलाक के आते हैं। 20 प्रतिशत मामलों को काउंसिलिंग के जरिए सुलझा दिया जाता है।
सुकुन केंद्र की काउंसलर अनु सैनी ने बताया कि जिला अस्पताल के सुकुन केंद्र में रोजाना तीन से चार दंपतियों की काउंसिलिंग की जाती है। कई दंपतियों में सामान्य कारण होते हैं। अहंकार भी बड़ा कारण है।
विज्ञापन
सात साल का रिश्ता टूटने पर आया
केस - 1
-शादी को सात साल बीत चुके थे। पत्नी ने पति पर घर में और समय देने के लिए दबाव बनाया। विवाद एक फोन कॉल पर अधिक समय देने पर शुरू हुई। पत्नी का आरोप था कि पति उसे और घर को पर्याप्त समय नहीं देता। कार्यालय से आ जाता है तो फोन पर ही रहता है। फोन पर लंबी बातें करता है। वह टोकती है तो घर में झगड़ा होता है। फोन से चिपके रहने की समस्या बढ़ती ही जा रही है। काउंसिलिंग में पत्नी ने कहा कि पति उसे अधिक समय दे या तलाक। काउंसिलिंग के बाद पति ने फोन से दूरी बनाए रखने के लिए सहमति दी। दोनों एक साथ हैं।
रील बनाने की जिद ने कराया विवाद
केस - 2
-पत्नी शादी से पहले ही सोशल मीडिया पर सक्रिय थीं। शादी के बाद पति ने सोशल मीडिया पर पब्लिक अकाउंट पर एतराज किया। विवाद बढ़ा और शादी के एक साल के अंदर ही मामला काउंसिलिंग के लिए पहुंचा। पति का कहना था कि पत्नी दिनभर रील्स बनाती रहती है। पत्नी का कहना था कि पति टोकता ही रहता है। काउंसिलिंग में दोनों को उनकी सीमाएं बताई गईं। पति ने सोशल मीडिया पर सक्रियता को कम करने के लिए कहा। पत्नी ने भी अपनी बात रखी। काउंसिलिंग की जा रही है।
खाने का नहीं फोन का था झगड़ा
केस - 3
-काउंसिलिंग में पति का कहना था कि पत्नी खाना नहीं बनाती है। तर्क देती है कि शादी से पहले खाना नहीं बनाती तो अब क्यों बनाए। हालांकि पत्नी का कहना था कि वह केवल खाना बनाने के लिए नौकरानी की तरह से नहीं हो सकती। शादी को एक साल ही हुआ था और विवाद सुकून केंद्र पहुंच गया था। काउंसिलिंग में सामने आया कि फोन पर पत्नी के अधिक समय बिताने का भी झगड़ा है। दोनों के परिवार चाहते थे कि वे साथ रहें। पत्नी ने फोन से दूरी बनाने और पति ने अपने व्यवहार को और अच्छा करने का आश्वासन दिया। दोनों राजी हो गए और रिश्ता टूटने से बच गया।