फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Friends murder in Karnal Dispute over drinking stabbed with knife

करनाल में दोस्त की हत्या: शराब पीते हुआ विवाद, पेट में घोंप दिया चाकू, दो महीने पहले हुई थी मां की मौत

Sun, 27 Oct 2024 08:01 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 27 Oct 2024 08:01 PM IST
सार

नशे में दो दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू युवक के पेट में घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Friends murder in Karnal Dispute over drinking stabbed with knife
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल के कोट मोहल्ले में शनिवार रात को शराब पी रहे चार दोस्तों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इससे एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


कोट मोहल्ला निवासी रोहित ने बताया कि वह चार दोस्त रवि, रजत और दीपक सभी रात को शराब पी रहे थे। रात को करीब डेढ़ बजे वह खाने का सामान लेने गए थे तो किसी बात को लेकर रवि और रजत में कहासुनी हो गई। इस दौरान रजत ने दीपक को गाली दे दी तो रवि ने कहा कि उसे गाली मत दे। इसके बाहर मामला बढ़ गया तो उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया लेकिन रजत ने बटन वाला चाकू निकाला और रवि के पेट में घोंप दिया और बीच बचाव कर रहे दीपक को भी चाकू मार दिया। इस झगड़े के बाद रजत मौके से फरार हो गया। चाकू लगने पर जब रवि करीब दस कदम ही चला और वह नीचे जमीन पर गिर गया। इसके बाद वह घायल रवि और दीपक को अस्पताल लेकर गया तो वहां रवि को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


दो बच्चों का पिता था मृतक
मृतक रवि 30 वर्षीय के दो बच्चे है। एक लड़का और एक लड़की। वह प्राइवेट नौकरी करता था। दो महीने पहले ही रवि की मां का देहांत हुआ था। परिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भाग सकता है विदेश
मृतक रवि के परिजनों ने बताया कि आरोपी रवि का भाई विदेश गया हुआ है। आरोपी का भी पासपोर्ट बना हुआ है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। उन्हें डर है कि कहीं आरोपी विदेश न भाग जाए। इसके लिए उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।


आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया है। टीमें आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। दूसरा युवक जिसे चाकू लगा था वह ठीक है। -सुल्तान सिंह, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed