फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fresh application for graduation by 25 October

स्नातक के लिए विद्यार्थी 25 अक्तूबर तक करें फ्रेश आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Fresh application for graduation by 25 October
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। स्नातक में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा 25 अक्तूबर तक फ्रेश आवेदन लेने का निर्णय लिया गया है। जिसके अगले दिन 26 अक्तूबर को कॉलेजों में फिजिकल काउंसलिंग होगी जिसमें विद्यार्थी फीस भर कर दाखिला ले सकेंगे। इससे उन विद्यार्थियों को लाभ होगा जो पहले चरणों में किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर सके।
इस सप्ताह उनके पास आवेदन कर दाखिला लेने का अच्छा अवसर है। जिसको लेकर शहर के पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय कॉलेज, राजकीय कन्या कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज, डीएवी कन्या कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज व गुरु नानक खालसा कॉलेज मेें विद्यार्थियों की भीड़ जुटने की संभावना है। कॉलेज आए रिंकू, सुनील व वैभव ने बताया कि वह कॉलेज में दाखिले को लेकर दस्तावेजों से संबंधित जानकारी लेने के लिए आए हैं। विभाग की ओर से युवाओं के हित मेें यह उचित निर्णय लिया गया है। इससे वंचित विद्यार्थी भी दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज पाठ्यक्रम में 10 प्रतिशत बढ़वा सकता है सीटें
जानकारी के अनुसार कॉलेजों को विश्वविद्यालय से पत्र प्राप्त हुआ है जिसमें कोई भी कॉलेज अगर किसी कोर्स की सीटें बढ़वाना चाहे तो विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को डिमांड ड्राफ्ट भेज कर 10 प्रतिशत सीटों को बढ़वा सकता है। जिसके लिए संबंधित कॉलेज को विश्वविद्यालय को निर्धारित फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 25 तक फ्रेश आवेदन लिए जा रहे हैं जो 26 को दाखिला ले सकेंगे। वहीं, विश्वविद्यालय के पत्र अनुसार कॉलेज चाहे तो 10 प्रतिशत सीटें भी बढ़वा सकता है। विद्यार्थियों से अपील है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन कर दाखिला लें।
- डॉ रामपाल सैनी, प्राचार्य डीएवी पीजी कॉलेज, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed