फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Fraud of lakhs by sending the link of the game

Karnal News: गेम का लिंक भेजकर लाखों की धोखाधड़ी

Sat, 14 Sep 2024 06:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 14 Sep 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Fraud of lakhs by sending the link of the game
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एविएटर गेम का लिंक भेजकर व अनंत अंबानी की फर्जी वीडियो दिखाकर एक व्यक्ति से 10.5 लाख रुपये ठग लिए है। पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में काछवा रोड निवासी देविंद्र ने बताया कि उसके मोबाइल पर गेमिंग वेबसाइट का एक लिंक आया। जब उसने उस लिंक पर क्लिक किया तो उसमें एविएटर हित अन्य गेम सामने आई। उसने फेसबुक पर एक वीडियो देखा था, जिसकी प्रमोशन अनंत अंबानी कर रहे थे। इसलिए उसने उस गेम को डाउनलोड कर लिया और उस गेम पर रुपये लगाने शुरु कर दिए। उसने 5 जुलाई से 9 अगस्त तक करीब साढ़े 10 लाख रुपये लगा दिए।
विज्ञापन

जब उसने उस वीडियो की खोज की, जिसमें अनंत अंबानी थे तो पता चला कि वह वीडियो फर्जी थी। इसके बाद उसने तुरंत इस गेम से अपने रुपये ट्रांसफर करने चाहे तो वह नहीं हुए। इस गेम के प्रमोशन में करनाल शहर के कई लोग शामिल है। जो मोटे कमीशन के चक्कर में इस गेम को शेयर करते हैं। इस गेम से देश में काफी लोग अपने करोड़ों रुपये गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed