फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four youths who were puncturing a car on the highway died due to an uncontrollable canter collision

Karnal News: बेकाबू कैंटर की टक्कर से हाईवे पर कार का पंक्चर लगा रहे चार युवकों की मौत

Sun, 09 Apr 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 09 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Four youths who were puncturing a car on the highway died due to an uncontrollable canter collision
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। बेकाबू कैंटर की टक्कर से हाईवे पर कार का पंक्चर टायर बदल रहे चार युवकों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की देर रात करीब 1.15 बजे जीटी रोड पर माडर्न डेयरी के पास हुआ। हादसे में करनाल के कार सवार दो युवक भी जख्मी हो गए, जिन्होंने पंक्चर टायर बदलने के लिए अपना जैक दिया था। मृतकों की शिनाख्त अमृतसर के किशनकोट निवासी मिक्की शर्मा (33), बटाला रोड निवासी कुनाल महाजन (39) और इस्माइलाबाद निवासी अश्विनी कपूर (35) के रूप में हुई, जबकि अमृतसर निवासी एक अन्य युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं यूपी के मैनपुरी निवासी आरोपी कैंटर चालक को काबू कर लिया गया है।
करनाल के गांव कुंजपुरा के पास कर्मचंद बत्रा मंदिर निवासी स्नातक के छात्र पार्थ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात करीब सवा एक बजे वह अपने दोस्त वसंत विहार निवासी पंकज के साथ स्विफ्ट कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान हाईवे पर माडर्न डेयरी के पास उनके आगे चल रही एक कार का टायर फट गया। उसने किसी तरह इमरजेंसी ब्रेक लगाकर अपनी कार को किनारे लगाया। टायर फटने वाली कार के चालक ने आरोप लगाया कि उन्हाेंने टक्कर मारी है और पुलिस बुला ली। वे पुलिस से बात कर रहे थे तभी पंजाब से आ रही हरियाणा नंबर की आई-20 कार आकर वहां रुकी। उसका टायर पंक्चर था। इस कार में पंजाब के रहने वाले अश्वनी, मिक्की, कुनाल एवं एक अन्य युवक सवार थे। उन्होंने उससे जैक मांगा और अपनी कार का टायर बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर ने पहले आई-20 और फिर उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में आई-20 कार में सवार चारों युवकों के साथ वह और पंकज भी घायल हो गए। उनके कंधे, सीने और घुटनों पर चोट आई। दुर्घटना में दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान लोगों ने कैंटर चालक को पकड़ लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दी। आरोपी कैंटर चालक यूपी के मैनपुरी में गांव कठोली का निवासी है। पुलिस ने घायलों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान तीन की मौत हो गई, जबकि अश्वनी काे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, लेकिन उसे भी बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गुरुग्राम में आयोजित सेमिनार में हिस्सा लेने जा रहे थे युवक
पुलिस ने बताया कि मिक्की, कुनाल, अश्वनी और एक अन्य युवक अमृतसर से दिल्ली होते हुए गुरुग्राम के लिए चले थे। उन्हें शनिवार को गुरुग्राम में आयोजित एक सेमिनार में हिस्सा लेना था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कार का टायर फटा था, कैंटर की टक्कर से बाल-बाल बचा
हादसे की जगह पर स्विफ्ट और आई-20 कार के साथ एक और कार भी थी। इस कार का टायर फटने पर करनाल निवासी पार्थ ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए थे। हादसे में टायर फटने वाली कार का चालक भी बाल-बाल बचा। अगर वह कार भी चपेट में आती तो उसकी जान पर भी बन आती।

सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था। तीन युवकों की कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ही मौत हो गई, जबकि अश्विनी कुमार को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। तीनों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं। चौथे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
- संदीप सिंह, एसएचओ, तरावड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed