{"_id":"e680cfc0feae81525076077f9f684819","slug":"four-injured-from-attack-gandasian","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी खड़ी करने पर चली गंडासियां, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी खड़ी करने पर चली गंडासियां, चार घायल
अमर उजाला करनाल
Updated Wed, 07 May 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
नीलोखेड़ी। गांव में ही बुग्गी-झोटे को खड़े करने की जगह को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगडे़ में दोनों पक्षाें में जमकर गंडासी व तलंगी चली और दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। चारों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर होने से उन्हें करनाल स्थित कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नीलोखेड़ी के निवासी घायल बलजीत व सतिंद्र के भाई दोजी राम व इंद्र सिंह ने बताया कि बुग्गी-झोटे को खड़ा करने के लिए दूसरे गुट के अजय व रतना से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई की दूसरे पक्ष के लोगों ने झगड़ा शुरू कर दिया और गंडासी व तलंगी से हमला कर दिया। झगड़े में एक गुट के सतिंद्र, बलजीत व दूसरे गुट के अजय व रतना घायल हो गए। सतिंद्र व बलजीत को सिर पर गहरी चोटें आई। सतिंद्र व बलजीत को सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें करनाल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के अजय व रतना कहना है कि पहले झगड़ा दूसरे पक्ष की ओर शुरू हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने कहा अभी दोनों पक्षों के घायल लोगों के ब्यान लिए जाने है। बयान दर्ज करने के बाद ही कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन