फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Four children were crushed by a canter, two died

Karnal News: चार बच्चों को कैंटर ने कुचला, दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Four children were crushed by a canter, two died
- दो की हालत गंभीर, नमस्ते चौक पर हाईवे किनारे खेल रहे थे बच्चे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। नेशनल हाईवे पर नमस्ते चौक के पास मंगलवार दोपहर बाद एक कैंटर चालक ने चार बच्चों को कुचल दिया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। जिनकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में चल रहा है। राहगीरों ने आरोपी चालक को मौके पर ही पकड़ लिया और उसे पीट दिया। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि चालक नशे में था।
सेक्टर-16 निवासी आठ वर्षीय वारिश व राजेंद्र अपने साथियों श्रवण व गोलू के साथ मंगलवार दोपहर हाईवे स्थित नमस्ते चौक के पास गुब्बारों से खेल रहे थे। सभी हाईवे की रेलिंग के पास खड़े थे। तभी चंडीगढ़ की ओर से आए तेज रफ्तार कैंटर के चालक ने चारों को कुचल दिया जिससे वारिश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेंद्र की इलाज के दौरान मौत हुई। चारों बच्चों की उम्र आठ से 12 साल के बीच बताई गई है।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी देर से पहुंची पुलिस

हादसे के बाद मौके से भाग रहे कैंटर के चालक को राहगीरों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा। इसके बाद 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने आरोप लगाया कि सूचना के काफी देर बाद तक पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद निजी वाहन से घायल बच्चों को नागरिक अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पहुंची सेक्टर-4 चौकी पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से मृतक बच्चे के शव को मोर्चरी हाउस भेजा और उसके परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि मृतक वारिश अपने नाना के घर पर रहता था और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा सेक्टर-चार के पास हुआ। दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शव गृह में रखवा दिए हैं। वहीं कैंटर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
सोनू नरवाल, डीएसपी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed