फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Former head arrested in indecency case with municipality president and councilors, got bail

Karnal News: नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षदों से अभद्रता मामले में पूर्व प्रधान गिरफ्तार, मिली जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 03:13 AM IST
विज्ञापन
Former head arrested in indecency case with municipality president and councilors, got bail
घरौंडा। नगरपालिका घरौंडा अध्यक्ष और पार्षदों के साथ अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि एसडीएम कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें जमानत मिल गई। कई दिन से यह खींचतान चली आ रही थी। वर्तमान प्रधान और पार्षदों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूर्व प्रधान पर कार्रवाई की मांग की थी। नगरपालिका प्रधान हैप्पी लक गुप्ता व पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंगला के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। नगरपालिका प्रधान हैप्पी लक गुप्ता व पार्षदों ने आरोप लगाया था कि नपा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंगला पांच मई को नगरपालिका हाउस मीटिंग हाॅल में पहुंचे और अभद्र व्यवहार किया। पार्षदों का आरोप था कि पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंगला ने सभी को धमकाते हुए कहा था कि अगर किसी का पोस्टर सर्विस लेन पर लगा मिला तो उस पर कालिख पोत देंगे। बुधवार को पुलिस ने पूर्व प्रधान सिंगला को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट में पेश कर दिया। जहां तहसीलदार ने उन्हें जमानत दे दी। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed