फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   former CM Bhupinder Singh Hooda met Vinay Narwal family in Karnal

Pahalgam Terror attack: पूर्व सीएम ने विनय नरवाल के परिवार से की मुलाकात, कहा- आतंकी हमला इंटेलिजेंस की विफलता

Fri, 25 Apr 2025 05:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: शाहिल शर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 05:44 PM IST
सार

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी विफलता बताया है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को आतंकियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
former CM Bhupinder Singh Hooda met Vinay Narwal family in Karnal
करनाल में विनय नरवाल के घर पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को करनाल में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना का शिकार हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


हुड्डा ने आतंकवादी घटना पर जताया रोष 

हुड्डा ने कहा पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है। इस घटना से पूरे देश में रोष है। आतंकवादियों में इस कदर दहशत पैदा होनी चाहिए कि वे ऐसी हरकत करने की हिम्मत ना करें। उन्होंने घटना को इंटेलिजेंस और सुरक्षा व्यवस्था की विफलता बताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की। उन्होंने कहा कई स्तरों पर चूक हुई है। सरकार को आतंकवादियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन




पूर्व सीएम ने केंद्र सरकार का किया समर्थन 

पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमों का समर्थन करते हुए कहा कि और कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने विनय नरवाल के परिवार को सांत्वना दी और कहा कि पूरा देश उनके दुख में साथ है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में बीते मंगलवार को हुए भयावह आतंकवादी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। हमले में 26 लोगों की मौत हुई है और 17 लोग घायल भी हुए हैं। इस हमले के शिकार हुए अधिकतर लोग पर्यटक थे, जो अपने परिवारों के साथ 'मिनी स्विट्जरलैंड' कहे जाने वाले बायसरन घूमने आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed