फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   For the first time, warders and assistant superintendents familiar with technology and new rules will be posted in prisons.

Karnal News: जेलों में पहली बार तकनीक और नए नियमों के जानकार वार्डर और सहायक अधीक्षक होंगे तैनात

Fri, 06 Feb 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 06 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
For the first time, warders and assistant superintendents familiar with technology and new rules will be posted in prisons.
करनाल। प्रदेश की जेलों में पहली बार तकनीक और नए नियमों के जानकार वार्डर और सहायक अधीक्षक तैनात होंगे। करनाल की जेल प्रशिक्षण अकादमी के पहले बैच को खास तौर पर इसी के आधार पर तैयार किया गया है। 116 जवान आज से अलग-अलग जेलों में अपना काम संभालेंगे। दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ने उन्हें जोश के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि 116 जवानों में 96 पीजी या यूजी तक पढ़े-लिखे हैं और 73 की उम्र 26 वर्ष या इससे कम है। ऐसे में युवा पीढ़ी अब जेलों में सुधार और अनुशासन को लेकर तकनीक की मदद से काम संभालेगी। 110 वार्डरों में सबसे ज्यादा 14 भिवानी जेल में तैनात होंगे। इसके अलावा झज्जर, कुरुक्षेत्र और रोहतक में 10-10वार्डरों की नियुक्ति होगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर जेल प्रशिक्षण अकादमी के प्रधानाचार्या नरेश गोयल ने बताया कि 01 फरवरी 2025 से प्रशिक्षण बैच की शुरुआत हुई थी। विभिन्न जिलों से आए 101 ग्रामीण एवं 15 शहरी पृष्ठभूमि के प्रशिक्षु शामिल हैं। इनमें 27 विवाहित और 89 अविवाहित प्रशिक्षु हैं। आयु वर्ग के अनुसार, 73 प्रशिक्षु 26 वर्ष से कम, 29 की 26 से 30 वर्ष, 14 की आयु 30 वर्ष से अधिक हैं। शैक्षणिक रूप से, इस बैच में 23 स्नातकोत्तर, 73 स्नातक और 20 बारहवीं या डिप्लोमा धारक हैं। सभी 116 प्रशिक्षु हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्ष हैं, 07 प्रशिक्षुओं को पंजाबी का भी ज्ञान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह जेलों में लगेंगे 10वीं कवच सिस्टम : आलोक मित्तल
कारागार विभाग के महानिदेशक आलोक मित्तल ने कहा कि मोबाइल फोन के दुरुपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए छह जेलों में 10वी-कवच सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं और सेंट्रल जेल अंबाला में टी-एचसीबीएस सिस्टम कार्यशील हैं। जेलों की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए एनएयजेडी, डीएसएमडी, एचएचएमडी, डीएमएमडी, बैगेज स्कैनर जैसे आधुनिक उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है। सभी जेलों में लगभग 1500 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी होती है।

---

जिला या सेंट्रल जेल को मिलेंगे वार्डर

जेल
वार्डर

भिवानी
14

झज्जर

10

कुरुक्षेत्र
10

रोहतक
10

अंबाला
09

सोनीपत
08

जींद

07

गुरुग्राम
07

रेवाड़ी

07

नारनौंद
04

कैथल

04

हिसार-1
04

हिसार-2
03

फरीदाबाद
03

यमुनानगर
03

करनाल
02

नूंह

02

पानीपत
01

सिरसा

01

पलवल
01

कुल

110

---

वार्डरों को दिया प्रशिक्षण-

- जेलों में डिजिटल निगरानी व अपराधियों की गतिविधियों से संबंधित कोर्स।

- अपराधियों में मानवीय व्यवहार में परिवर्तन लाने, लेबर कार्य, हाईजीन, स्वास्थ्य संबंधित जानकारी।

- आउटसाइड गैंग इस्कॉट, व्यावहारिक ड्यूटी, बैरक ड्यूटी, कोर्ट मौका, रसोई घर के नियम व सेंट्रल कंट्रोल रूम एवं सर्विलांस संबंधित कोर्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed