{"_id":"69976c0d788d2fa9d6037feb","slug":"for-the-attention-of-bhiwani-the-relatives-took-the-bodies-of-the-deceased-laborers-home-karnal-news-c-18-knl1018-849143-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: भिवानी के ध्यानार्थ.. मृतक मजदूरों के शव घर ले गए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: भिवानी के ध्यानार्थ.. मृतक मजदूरों के शव घर ले गए परिजन
Fri, 20 Feb 2026 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
तरावड़ी। सौंकड़ा गांव के पास सिंचाई विभाग के निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे के बाद वीरवार को मृतक मजदूरों के शव पोस्टमार्टम के उपरांत उनके परिजन घर ले गए। परिजनों की ओर से फिलहाल किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं कराई गई है। वहीं ठेकेदार की ओर से मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।
बुधवार को सड़क किनारे पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए करीब आठ फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
मृतकों की पहचान नीलोखेड़ी निवासी रामपाल और भिवानी के किरावड़ गांव निवासी आशाराम के रूप में हुई थी, जो गड्ढे में उतरकर पाइप फिटिंग का कार्य कर रहे थे।
जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि दोनों मजदूरों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन उन्हें अपने घर ले गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में परिजनों की ओर से अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि भविष्य में कोई शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो